देश के लिए शहीद को स्वर्ग की प्राप्ति: साध्वी वैष्णवी
कथाव्यास साध्वी वैष्णवी भारती ने कहा कि गीता में कहा गया है जो देश के लिए शहीद होगा उसे स्वर्ग की प्राप्ति होगी। देश की रक्षा का कार्य हिसा नहीं अपितु शौर्य का कार्य है।
सहारनपुर, जेएनएन। कथाव्यास साध्वी वैष्णवी भारती ने कहा कि गीता में कहा गया है जो देश के लिए शहीद होगा, उसे स्वर्ग की प्राप्ति होगी। देश की रक्षा का कार्य हिसा नहीं अपितु शौर्य का कार्य है।
शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित मैदान में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचनों की अमृत वर्षा करते हुई साध्वी भारती ने कहा कि हाथी मदमस्त होकर विनाश करता है। परंतु प्रभु उस गजराज की तरह है जो मद का प्रयोग विनाश नहीं अपितु शौर्य के लिए करते हैं। ये उनका शौर्य है जो कंस का वध कर मथुरा उग्रसेन को दी। ठीक ऐसे ही हमारे सैनिक भाई सीमा की रक्षा कर रहे हैं। ये कार्य शौर्य से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्म ही ईश्वर है। हम कर्म को यश प्राप्ति के लिए नहीं करते। कर्म ही हमारी पूजा है। यदि गुरु सानिध्य प्राप्त हो जाए तो वह घट में ही स्थित प्रभु का दर्शन कराते हैं। संसार में भगवान के अनेक नाम प्रचलित है। परंतु मोक्ष का मार्ग भीतरी नाम ही प्रशस्त करता है। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
कथा को मंगलकलश यात्रा निकाली
सहारनपुर: दी सहारनपुर पिजरापोल सोसायटी में पितृ मोक्ष हेतु श्रीमद् भागवत कथा के आरंभ पर मंगल कलशयात्रा निकाली गई। शुक्रवार को गोशाला रोड स्थित सत्संग भवन से श्री गणेश पूजन के बाद शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। महिलाएं जलकलश शिरोधार्य कर भजन कीर्तन करती हुई चल रही थी। गऊशाला प्रांगण में कलशयात्रा के पहुंचने पर कथा प्रवक्ता पं.रामकिशोर ने प्रवचनों की अमृत वर्षा की। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत साक्षात भगवान का स्वरूप है। पितृ पक्ष में पितरों के उद्धार हेतु भागवत सर्वोतम साधन है। कथा में आचार्य उमाकांत, पं.सागर, जयपाल सैनी, सुरेंद्र अग्रवाल, प्रमेंद्र बंसल, विजय तेहरी, महेंद्र तलवार, हुकुम सिंह राना, दुष्यंत सैनी, गोपाल वर्मा, विनय जिदल, दिनेश मित्तल आदि मौजूद रहे।