कई युवाओं ने थामा सपा का दामन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर कई युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर 2022 के चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
सहारनपुर जेएनएन। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर कई युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर 2022 के चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
दिल्ली रोड स्थित रामकुमार धीमान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष चौ.रूद्रसैन, सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग तथा अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा एवं सपा के वरिष्ठ नेता इंजीनियर विजेश शर्मा के नेतृत्व में रामकुमार धीमान के साथ कई युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी का जिलाध्यक्ष चौ.रूद्रसैन एवं नगर विधायक संजय गर्ग ने माल्यार्पण कर पार्टी का अंग वस्त्र पहना सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में हर व्यक्ति प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त है और वह इस सरकार से निजात चाहता है। बेरोजगारी, मंहगाई चरम पर है, तो कानून व्यवस्था के नाम पर जंगलराज कायम है। ऐसे में अब समाजवादी पार्टी ही एक मात्र विकल्प के रूप में जनता के समक्ष है। सपा नेता इंजी.विजेश शर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज को केवल सपा सरकार ने सम्मान दिया है। महासभा के संरक्षक ज्योति प्रसाद, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार एडवोकेट, सपा के जिला सचिव मनोज पांचाल, महासभा के जिला सचिव हर्ष धीमान, पूर्व सभासद मोहन लाल धीमान ने भी विचार व्यक्त कर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर रामकुमार धीमान के साथ अवनीश कुमार गौतम, विशाल धीमान, अभिषेक धीमान, रविद्र धीमान, मोहित धीमान, विशात धीमान, रजनीश धीमान, रेणू धीमान, संजय कुमार धीमान, मोहन विश्वकर्मा आदि समेत भारी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में सपा के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह, प्रवीण बान्दुखेड़ी, जिला सचिव परीक्षित वर्मा, मनोज राणा आदि मौजूद रहे।