Move to Jagran APP

पूर्व कांग्रेस विधायक समेत कई भाजपा में शामिल

गंगोह विधानसभा उपचुनाव से पहले शुक्रवार को बड़ी संख्या में विरोधी दलों के नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 10:49 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 06:07 AM (IST)
पूर्व कांग्रेस विधायक समेत कई भाजपा में शामिल
पूर्व कांग्रेस विधायक समेत कई भाजपा में शामिल

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह विधानसभा उपचुनाव से पहले शुक्रवार को बड़ी संख्या में विरोधी दलों के नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता लेने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व कांग्रेस विधायक डा. सुशील चौधरी व सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी राजसिंह माजरा, कांग्रेस के जिला महामंत्री ठाकुर मेघनाथ सिंह व अकाली दल के प्रदेश उपाध्यक्ष स. गुरप्रीत सिंह बग्गा मुख्य हैं।

loksabha election banner

गंगोह में आयोजित एक कार्यक्रम स्वतंत्र देव सिंह ने इन नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार का हिस्सा बनने वाले सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का वह अभिनंदन करते हैं।

कांग्रेस से ये भी भाजपा में शामिल

पीसीसी सदस्य संजयवीर राणा, कांग्रेस नेता सौरव गर्ग, नानौता के कांग्रेस नगर अध्यक्ष मजहर सिद्दीकी, कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश सचिव रामवीर सिंह चौहान, जिला सचिव नरेश राणा व ईश्वरपाल राणा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जनार्धन चौधरी, पूर्व जिला सचिव साधुराम, ब्लाक उपाध्यक्ष शेखर चौधरी, संदीप गुप्ता, रविद्र गुप्ता व विकास जैन, नानौता महामंत्री विजय कपिल, प्रधान ठाकुर मंगल सिंह, पूर्व बीडीसी सचिन चौहान, ठाकुर अनिल सिंह, राजपूत सभा के गंगोह विस क्षेत्र अध्यक्ष ठाकुर बसंत चौहान, पूर्व प्रधान ठाकुर शेरजंग सिंह, पूर्व चेयरमैन ठाकुर भोपाल सिंह, बाबू कुशपाल सिंह प्रमुख हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.