विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maa Shakumbhari University : यूजी व पीजी की परीक्षा 17 नवंबर से, विश्वविद्यालय ने बदला शेड्यूल

By Vishva Pratap Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 15 Nov 2026 02:51 PM (IST)

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय ...और पढ़ें

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय।

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय।

HighLights

  1. मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 17 से।

  2. कालेजों की आपत्तियों के बाद परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव।

  3. स्नातक-परास्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं होंगी आयोजित।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में संचालित स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय ने एक सप्ताह पहले इसका परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। परीक्षा शेड्यूल पर कालेजों की ओर से आई आपत्तियों के बाद विश्वविद्यालय ने इसमें बदलाव किया है।

परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजीव कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय ने बीते चार नवंबर को विषम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। इसमें बीए, बीएससी व बीकाम, बीबीए, बीसीए, बीवोक आइटी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीपीईएस, बीए जेएमसी, एमए जेएमसी, बीएससी होम साइंस, बीवोक योगिक साइंस व एलएलबी के तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की मुख्य, बैक व एक्स परीक्षा, बीएससी माइक्रोबायोलाजी व बीएससी बायोटेक्नोलाजी के तीसरे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा तथा एमएससी एग्रीकल्चर, बीकाम बीएफएसआइ, एलएलएम, एमएफए, एमएड, एमपीएड के तीसरे सेमेस्टर की मुख्य, बैक व एक्स परीक्षा, बीएससी एग्री के प्रथम सेमेस्टर की बैक व एक्स परीक्षा, बीएफए के तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर शामिल हैं।

उधर, के अलावा बीए एलएलबी व बीकाम एलएलबी के तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर तथा एमए, एमएससी व एमकाम के तीसरे सेमेस्टर की मुख्य, बैक व एक्स परीक्षा भी 17 नवंबर से होनी हैं। परीक्षा कार्यक्रम पर मिली आपत्तियों को निस्तारित करते हुए संशोधित परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.ac.in पर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।