विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 10 जनवरी तक अलग-अलग तिथियों में रद रहेंगी लुधियाना मार्ग की 39 ट्रेनें, नौ का बदला रूट

By Ajay Saxena Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 22 Nov 2026 04:55 PM (IST)

लुधियाना जंक्शन पर रेलवे के दोहरीकरण और इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 10 जनवरी तक 39 ट्रेनें रद्द की गई हैं और 9 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। इससे रेल यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा, उन्हें यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. लुधियाना जंक्शन पर रेलवे कार्य के कारण ब्लॉक।

  2. 10 जनवरी तक 39 ट्रेनें रद्द, 9 के मार्ग बदले।

  3. यात्री 139 पर कॉल करके ट्रेन स्थिति जांच लें।

जागरण संवादाता, सहारनपुर। रेल यात्रियों की दिक्कतें बढ़ने वाली हैं। रेलवे ने लुधियाना जंक्शन से धुरी रेलखंड दोहरीकरण व लुधियाना में प्री-नान इंटर लाकिंग और नान-इंटरलाकिंग कार्य के चलते ब्लाक लिया है। इस दौरान 10 जनवरी तक लंबी दूरी की विभिन्न मार्गों की 39 ट्रेनों को कैंसिल किया है। इसके अलावा नौ ट्रेनों को रूट बदलकर संचालित किया जाएगा।

रेलवे द्वारा जिन ट्रेनों को अलग अलग तिथियों में कैंसिल किया गया है, उनमें वाया सहारनपुर होकर निकलने वाली भी कई प्रमुख ट्रेनें शामिल है। जिले से बड़ी संख्या में लोग हरियाणा पंजाब, व हिमाचल रोज जाते है, ट्रेनों को निरस्त रखने व रूट बदलकर संचालित करने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

ये रहेंगी लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनें कैंसिल
गाड़ी संख्या 12054 व 12053 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस 6 और 8 जनवरी को कैंसिल रहेंगी। 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 6 से 8 जनवरी तक और 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर 8 से 10 जनवरी तक निरस्त रहेगी। 14681 दिल्ली-जालंधर सिटी सुपर फास्ट 8 जनवरी को । 19027 बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी 2 जनवरी को और 19028 जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस 4 जनवरी। 22439 व 22440 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत 7 और 8 जनवरी, 12411 व 12412 चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस व 14506 व 14505 नंगल डैम-अमृतसर एक्सप्रेस 6 से 8 जनवरी, 22479 व 22480 नई दिल्ली-लोहियां खास अलग अलग तिथियों में कैंसिल रहेगी। 22485 व 22486 नई दिल्ली-फिरोजपुर कैंट 23 नवंबर, 1, 4 और 8 जनवरी। 14680 अमृतसर-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस 6 से 8 जनवरी, 14679 दिल्ली-अमृतसर 6 व 7 जनवरी को कैंसिल रहेंगी।

मेमू व पैसेंजर ट्रेनें भी रहेंगी कैंसिल
गाड़ी संख्या 64521 व 64524 अंबाला कैंट-लुधियाना और 64551 व 64552 लुधियाना-छेहरटा छह से आठ जनवरी तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा कई पैसेंजर ट्रेनें 54051,54054, 54603, 54606, 54631, 54636, 54645 व 54646 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में कैंसिल रखा जाएगा। साथ ही आठ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर बीच मार्ग से संचालित किया जाएगा।

रेलवे लाइनों का सुधार व विकास कार्यों के चलते ब्लाक लिया गया
रेलवे लाइनों का सुधार व विकास कार्यों के चलते ब्लाक लिया गया है। यात्री असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे पूछताछ सेवा 139 पर काल कर ट्रेनों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें।-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नार्दन रेलवे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।