Move to Jagran APP

सहारनपुर मंडल के लोकपाल ने की मनरेगा कार्य की जांच

गंगोह में सहारनपुर मंडल की लोकपाल ने वजीरपुर गांव पहुंच कर मनरेगा कार्यो की जांच की। जांच करने के बाद उन्होने सचिव को निर्देश भी दिए। लोकपाल मनरेगा सहारनपुर मडल सुनीता चौधरी ने सोमवार को ग्रामीणों की शिकायत पर गांव वजीरपुर में मनरेगा के कार्यो का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 11:18 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 11:18 PM (IST)
सहारनपुर मंडल के लोकपाल ने की मनरेगा कार्य की जांच

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में सहारनपुर मंडल की लोकपाल ने वजीरपुर गांव पहुंच कर मनरेगा कार्यो की जांच की। जांच करने के बाद उन्होने सचिव को निर्देश भी दिए। लोकपाल मनरेगा सहारनपुर मडल सुनीता चौधरी ने सोमवार को ग्रामीणों की शिकायत पर गांव वजीरपुर में मनरेगा के कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण में वर्ष 2018-19 व 2019-20 के कार्य की पत्रावली रजिस्ट्रार आदि दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। मनरेगा के द्वारा बनाए गये आरसीसी सड़क खडंजे का निरीक्षण किया गया, जो मौके पर कई जगह से टूटा पाया गया, सड़क भी कई जगह से टूटी पायी गयी । मनरेगा मे कार्य करने वाले अधिकतर मजदूर मौके पर नही मिले जिससे उन्होने कार्य सन्तोष जनक नहीं माना।

loksabha election banner

लोकपाल सुनीता चौधरी ने ग्राम सचिव विकास कुमार को निर्देश दिए कि भविष्य मे निरीक्षण के दौरान मनरेगा के मजदूर उपस्थित रहने चाहिए तथा गांव के मजदूर के ही जाब गांव मे बनेंगे तथा महिलाओं को मनरेगा के कार्यो मे प्राथमिकता तय की जानी चाहिए। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह के लिए योगेश कुमार अपर आयुक्त मनरेगा ग्राम्य विकास लखनऊ के द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रधान ज्ञान सिंह, तकनीकी सहायक रविन्द्र, कांशीराम, मुलकी राज सैनी, सचिन, तबरेज, राहुल, कवरपाल आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.