Move to Jagran APP

खेतों में आए तेंदुए के बच्चे को पकड़ा

मंगलवार सुबह क्षेत्र के गांव कुंडा कलां के एक खेत में तेंदुए का बच्चा देखा गया जिससे ग्रामीणों में दहशत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने उसे काबू में किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 10:07 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 10:07 PM (IST)
खेतों में आए तेंदुए के बच्चे को पकड़ा
खेतों में आए तेंदुए के बच्चे को पकड़ा

गंगोह (सहारनपुर) : मंगलवार सुबह क्षेत्र के गांव कुंडा कलां के एक खेत में तेंदुए का बच्चा दिखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने उसे काबू में कर लिया।

loksabha election banner

यमुना किनारे के गांव कुंडा कलां में मंगलवार सुबह ग्रामीण अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी गांव का किसान इकबाल भी अपने खेत में था। उसी समय उसे गेहूं की फसल के बीच ही तेंदुए का बच्चा दिखाई पड़ा। यह देखकर उसने शोर मचा दिया। तेंदुए के बच्चे के होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और वह कामकाज छोड़ कर अपने घर की तरफ चले गए। पुलिस ने वन विभाग को खेत में तेंदुए का करीब छह माह का बच्चा होने की जानकारी दी। वन विभाग के निरीक्षक ज्ञान सिंह अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग ने उसे काबू में किया। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने साहस का परिचय देकर उसे पकड़वाने में मदद के लिए गांव के इसरार व ताहिर को सौ-सौ रुपये इनाम में दिए। इसके बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.