Move to Jagran APP

कांवड़ मार्ग पर बढ़ती जा रही कांवड़ियों की संख्या

क दूधली महाशिवरात्रि की तिथि नजदीक आने के साथ ही शिव भक्त कांवड़ियों की संख्या कांवड़ मार्ग बढ़ती जा रही है। समय पर जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्त गंगा जल लेकर गतंव्य

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 11:19 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 11:19 PM (IST)
कांवड़ मार्ग पर बढ़ती जा रही कांवड़ियों की संख्या
कांवड़ मार्ग पर बढ़ती जा रही कांवड़ियों की संख्या

सहारनपुर जेएनएन। महाशिवरात्रि की तिथि नजदीक आने के साथ ही कांवड़ मार्ग शिव भक्त कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। समय पर जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्त गंगा जल लेकर गतंव्य की ओर बढ़े चले जा रहे हैं। सेवा शिविर में लोग भोले के भक्तों की सेवा में जुटे हैं। कांवड़ मार्ग पर हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। रंग बिरंगी व विभिन्न आकार की कांवड़ कंधों पर उठाए भगवानपुर-गागलहेड़ी मार्ग से होकर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ की ओर कांवड़िये बढ़ रहे हैं। कांवड़ मार्ग हर हर महादेव व बोलबम के जय घोष से गुलजार हो रहा है। महाशिवरात्रि पर कांवड़िये 21 फरवरी को जलाभिषेक करेंगे तथा वह महाशिवरात्रि से पहले गंतव्यों पर समय पर पहुंचना चाहते हैं। फागुन मास में पड़ने वाली शिवरात्रि बड़ी महाशिवरात्रि मानी जाती है जिसका बड़ा महत्व है। कांवड़ियों की सेवा के लिए देहरादून रोड पर खालसा स्कूल में सेवा शिविर लगाया गया है। जहां भोले के भक्तों को भोजन, चाय नाश्ता व विश्राम आदि सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.