रिमझिम बारिश में आगे बढ़ा कांवड़ियों का कारवां
सहारनपुर :महानगर में बारिश के बीच भोलों के सैलाब ने वातावरण को शिवमय बना दिया। बम-बम भो
सहारनपुर :महानगर में बारिश के बीच भोलों के सैलाब ने वातावरण को शिवमय बना दिया। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच बारिश की परवाह किए बगैर कांवड़िये बढ़े जा रहे हैं। दिनभर हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। वाहनों पर सवार डीजे की धुनों पर डांस कर रहे भोलों का उत्साह देखते ही बनता था।
श्रावण मास में इस समय वातावरण हर तरफ बोल बम-बम के जयकारों से गूंज रहा है। वहीं धीरे धीरे कांवड़ मार्ग के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी कांवड़ियों के हरिद्वार जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। ज्यों-ज्यों शिवरात्रि पर्व नजदीक आता जा रहा है। हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर अपने गंतव्यों को लौट रहे भोले के भक्त कांवड़ियों की सेवा में लीन हो रहे है। बारिश में आगे बढ़ रहे कांवड़ियें पूरे जोश के साथ चल रहे थे। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के निश्शुल्क चिकित्सा शिविर में डा.संजीव मिगलानी व डा.नैना मिगलानी ने कांवड़ियों को आवश्यक दवाएं वितरित की।
महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन ¨सह चावला, एसके दुआ, स.राजपाल ¨सह, राम राजीव ¨सघल आदि ने डा.मिगलानी का पटका पहनाकर सम्मान किया। मार्ग में आरएएफ के जवान कांवड़ियों की सुरक्षा को तैनात रहे। हाथ में तिरंगा लिए भोले मटका कांवड़ को लिए आगे बढ़ रहे थे। बड़ी कांवड़ मार्ग में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र बनी रही। हरियाणा की ओर से डाक कांवड़ लेने के लिए वाहनों के साथ कांवड़ियों का हरिद्वार की ओर बढ़ना जारी रहा। महिला कांवड़ियों के साथ बच्चे भी चल रहे थे। डीजे की तेज धुनों पर नाचते-गाते कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था।
गागलहेडी: श्रावण मास में कावडियों की बम-बम से कस्बा व क्षेत्र शिवमय हुआ। रंग ¨बरगी कावड के साथ भक्ति गीतों पर थिरकते कांवड़िये व झाकियां लोगो के आकर्षण का केन्द्र बनी। कावडियों की सेवार्थ मार्ग पर कांवड सेवा शिविरों में बडी संख्या में कावड़ियॉ विश्राम कर रहे है। कांवड़ सेवा शिविरों में निश्शुल्क खाने पीने के साथ चिकित्सा का प्रबन्ध भी किया गया है।
सड़क दूधली: कांवड़ मार्ग पर काफी संख्या में अस्थाई दुकाने सज गई हैं। गागलहेड़ी-भगवानपुर से लेकर गागलहेड़ी व उससे आगे तक लोगों ने अस्थाई दुकानें सजा ली हैं।दुकानों पर केसरिया कपडे, घुटनो व पैरों पर लपेटने वाली पट्टी, तिरंगे झंडे आदि सामान उपलब्ध है जबकि अनेक दुकानों पर खाने का सामान उपलब्ध है। देहरादून हाइवे पर लगे चिकित्सा शिविरों में कांवड़ियों को चिकित्सा सेवा निश्शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।बड़ी संख्या में लोग शिव भक्तों की सेवा में जुटे हैं।