कावंड़ यात्रा : अतिक्रमण बनेगा परेशानी का कारण
गंगोह (सहारनपुर): कांवड़ यात्रा आरंभ होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है। मुख्य मार्ग
गंगोह (सहारनपुर): कांवड़ यात्रा आरंभ होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है। मुख्य मार्ग पर फैला अतिक्रमण कावड़ यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
सावन मास में आरंभ होने वाली कावड़ यात्रा इस बार 28 जुलाई से शुरू होगी, जिसकी प्रशासन ने अभी से तैयारी आरंभ कर दी है। बृहस्पतिवार को कोतवाली में हुई बैठक में भी कांवड़ यात्रा को लेकर चर्चा की गई। नगर में देवबंद मार्ग के अलावा सहारनपुर मार्ग से भी हजारों कांवडिए हर साल आते हैं। क्षेत्र की सभी सड़के तो ज्यादातर सही अवस्था में है, लेकिन अतिक्रमण इनकी शक्ल बिगाड़ रहा है। यहां को होकर ज्यादातर कांवड़िये हरियाणा की और जाते हैं, जो करनाल हाईवे के अलावा यमुना क्षेत्र का भी प्रयोग करते हैं। प्रशासन को जहां भी सड़क में गड्ढा है उसे समय रहते भरवा देना चाहिए।
अधिकतर कांवड़िये नगर के मध्य को होकर ही अपने गंतव्य की और बढ़ते हैं। नगर का मुख्य मार्ग अतिक्रमण के बोझ से कराह रहा है, जिन रास्तों से होकर शिव भक्तों को गुजरना है। वहां अतिक्रमण हटना चाहिए।
मामले में कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि यात्रा समाप्त होने तक कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम रहेंगे। यात्रा मार्ग पर जलाभिषेक तक व्यवस्था चौकस रखी जाएगी।