राज्य प्रतियोगिता के लिए जूडो टीम का चयन
सहारनपुर : पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने वाली राज्य स्तर
सहारनपुर : पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन ट्रायल्स का आयोजन स्टेडियम में किया गया। साथ ही मंडलीय टीम का चयन भी किया गया।
सहारनपुर डिस्ट्रिक जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ट्रायल्स के बालक वर्ग में 50 किग्रा में कंवलकांत पंवार, -55 में तुषार कुमार मुजफ्फरनगर, -60 किग्रा में शांतनु चौहान शामली, -66 किग्रा में विक्रांत कांबोज सहारनपुर, -73 किग्रा में प्रणव गुप्ता सहारनपुर, -81 किग्रा में हर्षित वर्मा सहारनपुर तथा प्लस 81 किग्रा में सूरज प्रताप सैनी का चयन हुआ। बालिका वर्ग के -40 किग्रा में शिवांशी गुप्ता, -52 किग्रा में गिन्नी सैनी, -57 किग्रा में पायव प्रंजेश, -63 किग्रा में विशाखा का चयन हुआ। सभी खिलाड़ी सहारनपुर के हैं। अंतर्राष्ट्रीय रैफरी दीपक गुप्ता की देखरेख में आयोजित ट्रायल्स के निर्णायक श्वेतांक चौहान, राहुल नायक, याशिका कांबोज, व अगमदीप रहे। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, काशी नरेश यादव, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, प्रवीण कुमार का विशेष योगदान रहा।