विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन: सहारनपुर में रोजगार मेले में 350 युवाओं को मिले ऑफर लेटर, खुशी का माहौल 

By Vishva Pratap Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 24 Nov 2026 06:33 PM (IST)

सहारनपुर के गंगोह में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 350 युवाओं को कंपनियों द्वारा मौके पर ही नौकरी के प्रस्ताव पत्र दिए गए, जिससे उनमें खुशी का माहौल है।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. गंगोह में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन हुआ।

  2. क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय ने मेले का मार्गदर्शन किया।

संवाद सहयोगी, गंगोह (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय और लाला किशन चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में रोजगार के अवसर मिलने पर युवाओं में खुशी दिखी।

कार्यक्रम में अतिथि नीरज प्रधान और विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. इंद्रदेव सिंह तथा मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव कमल कृष्ण ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी रामवीर सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक डा. ऋषिपाल ने की। मेले के लिए 800 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया।

चयन प्रक्रिया के बाद 350 युवाओं को मौके पर ही जाब ऑफर लेटर दिए गए। व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने में राष्ट्रीय सेवा योजना के 70 वालंटियर्स और रोवर रेंजर्स के 20 स्वयंसेवकों ने सहयोग किया।

पंजीकरण और कंपनी इंटरव्यू काउंटर पर उनकी सक्रिय भूमिका रही। कीर्ति चौधरी, शाद, मुजम्मिल और उनकी टीम ने भी आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में योगदान दिया। महाविद्यालय प्रशासन और सेवा योजन कार्यालय ने चयनित युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शोभित विश्वविद्यालय में नवरंग कार्यक्रम 26 नवंबर से

गंगोह : शोभित विश्वविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव नवरंग 2026 का आयोजन 26 नवंबर से होगा। उत्सव में विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

कार्यक्रम संयोजक प्रो. आरिफ नसीर ने कहा कि महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच देगा। इसका उद्देश्य छिपी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना है।

उत्सव में निम्नलिखित प्रतियोगिताएं होंगी:

  • ब्रेन बैटल
  • रंगोली
  • फोटोग्राफी
  • गायन
  • अंताक्षरी
  • नृत्य
  • फेस पेंटिंग
  • कैलीग्राफी
  • वाद-विवाद
  • आर्ट अटैक
  • कोलाज मेकिंग
  • फैशन शो
  • ट्रेजर हंट

कुलपति बूटा सिंह सिद्धू और कुल सचिव महीपाल सिंह ने विश्वविद्यालय तथा बाहरी शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों से भाग लेने की अपील की। उन्होंने प्रतिभागियों से उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ शामिल होने तथा आयोजकों से कार्यक्रम को व्यवस्थित और यादगार बनाने का आह्वान किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।