Move to Jagran APP

भाजपा की कार्यशैली से जनता त्रस्त: राईन

सहारनपुर जेएनएन। रामपुर मनिहारान में बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमश

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 11:14 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 11:14 PM (IST)
भाजपा की कार्यशैली से जनता त्रस्त: राईन

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली से जनता त्रस्त है। किसान हों या आम जनता, जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है। उसी पर आरोप लगा दिए जाते हैं। जनता इस खेल को समझ गयी है और समय पर सही जवाब देगी।

loksabha election banner

रविवार को बहुजन समाज पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जहां पहुंचे बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन, बसपा सांसद फजलुर्रहमान समेत कई अन्य पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

इस मौके पर शमशुद्दीन राईन ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। पार्टी की नीतियों से बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। सहारनपुर बरेली मुरादाबाद प्रभारी डा. मेघराज जरावरे ने कहा कि दो माह से ज्यादा समय से किसान सड़कों पर हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार की नीतियों से देश की जनता त्रस्त है।

यूपी सरकार प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के बहुत से विकास कार्यो को अपने नाम से कराना जता रही है, लेकिन जनता सब जानती है। बसपा सांसद फजलुर्रहमान ने कहा कि सरकार के तीनों कृषि कानून से जनता नाराज है। डीजल पेट्रोल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से कमेरा वर्ग बेहद परेशान हैं। सरकार आम जनता की समस्याओं को दूर करने में नाकाम है।

सहारनपुर मंडल प्रभारी नरेश गौतम ने कहा कि किसानों और जनता को गुमराह बताने वाली सरकार गुमराह नजऱ आ रही है। जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। सम्मेलन में जयकुमार प्रधान, रोहिताश, कौसर प्रधान ने शक्ति प्रदर्शन किया। कुलदीप बालियान, विश्व दयाल छोटन रविद्र चौधरी आदि ने भी विचार रखे। बिना मोल्हू के खिसकी नजर आई बसपा की जमीन

संवाद सूत्र रामपुर मनिहारान: रविवार को दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्र के कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया, लेकिन सम्मेलन में कोई विशेष भीड़ नहीं दिखी। बसपा के पूर्व विधायक रविद्र कुमार मोल्हू के बसपा से जाने के बाद क्षेत्र में बसपा की जमीन खिसकी नजर आई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.