Move to Jagran APP

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में इकरा रहीं अव्वल

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयंती की श्रृंखला में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सहारनपुर की इकरा सलीम ने 3600 से अधिक प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 10:48 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 10:48 PM (IST)
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में इकरा रहीं अव्वल
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में इकरा रहीं अव्वल

सहारनपुर, सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयंती की श्रृंखला में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सहारनपुर की इकरा सलीम ने 3600 से अधिक प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इकरा सहित प्रतियोगिता के 60 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

loksabha election banner

जिला कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में इकरा सलीम को जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने पुरस्कृत किया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है उन्हें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर इसी प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रहे अनम कदीर को विधायक नरेश सैनी तथा तृतीय स्थान पर रही लायबा नरूर को विधायक मसूद अख्तर ने पुरस्कृत व सम्मानित किया। इसके अलावा सचिन सैनी, जयंत गुलाटी, वैष्णवी रोहिला इशिका त्यागी, कार्तिक सहित 57 विजेताओं को उनकी रैंक के आधार पर सम्मानित किया गया। इस दौरान शायान मसूद, विवेक कांत, संजय वालिया, मजाहिर राणा, संजीव कौशल, इमरान कुरैशी, मुजफ्फर गुर्जर, अशोक सैनी, जब्बार, प्रवीन चौधरी, संजय पंवार जावेद साबरी, रेखा धीमान, गुलफाम अंसारी, शकुंतला सिंह नसीब खान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.