इंदिरा मैराथन व हाफ मैराथन दौड़ 19 को प्रयागराज में, अलग-अलग वर्गों के लिए इनामी राशि है 12 लाख
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर 19 नवंबर को प्रयागराज में 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन व हाफ ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
19 को प्रयागराज में इंदिरा मैराथन का आयोजन।
कुल 12 लाख रुपये की नकद इनामी राशि।
पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 17 नवंबर निर्धारित।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय, प्रयागराज जिला प्रशासन, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ एवं उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ द्वारा 12 लाख नकद धनराशि की 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन एवं हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन 19 नवंबर को प्रयागराज में किया जाएगा।
मैराथन पुरुष एवं महिला वर्गों के लिए अलग अलग होगी। मैराथन दौड़ की दूरी 42.195 किलोमीटर होगी, जबकि हॉफ मैराथन दौड़ की दूरी 21.097 किलो मीटर होगी। इन दौड़ में पुरुष एवं महिलाओं के लिए एक समान दूरी के लिए अलग अलग ईनामी राशि रखी गई है। फुल मैराथन विजेता को दो लाख, द्वितीय को एक लाख तथा तृतीय को 75 हजार, चतुर्थ से 14वें स्थान तक के प्रत्येक के लिए सांत्वना पुरस्कार राशि-10 हजार प्रति खिलाड़ी रखी गई है।
हाफ मैराथन विजेता को 51 हजार, द्वितीय को 21 हजार, तृतीय को 11 हजार तथा चतुर्थ से छठे स्थान तक के प्रत्येक के लिए सांत्वना पुरस्कार राशि 5100 रुपए प्रति खिलाड़ी निर्धारित है। मैराथन में जिले के किसी भी स्थान के रहने वाले कोई भी पुरुष, महिला, बालक, बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते है। भाग लेने के लिए खिलाड़ी 17 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट www.indiramarathon.co.in के माध्यम से कर सकते है ।