जागरूकता गोष्ठी में दिए सुरक्षा के टिप्स
रामपुर मनिहारान में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्कूलों में बालिकाओं के सुरक्षा के बारे में बताया तथा वूमेन पावर लाइन तथा पुलिस सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्कूलों में बालिकाओं के सुरक्षा के बारे में बताया तथा वूमेन पावर लाइन तथा पुलिस सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शनिवार को मोहल्ला कायस्थान स्थित रघुवीर शरण हाई स्कूल, दिल्ली सहारनपुर मार्ग स्थित इंडिया टुडे कान्वेंट एकेडमी, सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज जंदहेड़ा समसपुर में महिला सुरक्षा हेल्पलाइन बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। रघुवीर शरण हाई स्कूल में एंटी रोमियो टीम की प्रभारी वीना रानी टीम सदस्य साहब सिंह, रोहित तोमर, अन्तिमा अंतिमा तंवर,महिला समाख्या से अनुराधा, ट्रेनर वीरेंद्र कुमार, मोहम्मद शाहवेज ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। तथा बच्चों को सुरक्षा के प्रति प्रशिक्षित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य विकास जैन ने सभी का आभार जताया। रश्मि कौशिक,अविका सैनी, मयंक सैनी, राजेश शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा मास्टर अफ़ान उल हक, आदि रहे।
सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज जंदहेड़ा समसपुर में महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 181 प्रभारी रितु रानी एंटी रोमियो स्क्वॉयड द्वारा बालिकाओं को उनकी सामाजिक सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि आज के दौर में बालिकाओं को अपने आसपास के समाज में महिलाओं के शोषण तथा अत्याचार से कैसे बचाना है। एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी नकुड़ त्रिवेंद्र सिंह रितु तोमर ने वूमेन पावर लाइन 1090 तथा पुलिस सुरक्षा 100 के बारे में बताया। विद्यालय उपप्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार सुषमा देवी आदि मौजूद रहे। इंडिया टुडे कान्वेंट एंटी रोमियो रोमियो स्क्वायड द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा कानून एवं आत्म सुरक्षा वूमेन पावर लाइन सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्कूल अध्यक्ष कर्म सिंह सैनी, प्रबंधक गौरव कुमार प्रधानाचार्य रेनू सैनी ने छात्र-छात्राओं को जानकारी दिये जाने पर टीम का आभार जताया।