इमरान मसूद ने सपा को याद दिलाया 2012 का रिकॉर्ड, बोले- 'मैं पश्चिमी यूपी का बड़ा मुस्लिम चेहरा हूं, बस यही परेशानी...
समाजवादी पार्टी द्वारा पांच प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद कांग्रेस और सपा में अंतरकलह बढ़ गई है। उप्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने सपा पर हमला बोलते हुए पूछा है कि उन्हें भाजपा से लड़ना है या कांग्रेस से।

सांसद इमरान मसूद। फाइल फोटो
HighLights
सपा की प्रत्याशी सूची से कांग्रेस-सपा में बढ़ी तकरार।
इमरान मसूद ने सपा से पूछा, भाजपा से लड़ें या हमसे।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा पांच प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद कांग्रेस व सपा में बीच जहां अंतरकलह बढ़ने के आसार बढ़ गए है। वहीं उप्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद इमरान मसूद सपा पर हमलावर है। उनके बयान मीडिया की सुर्खियां बनते जा रहे हैं, अब इमरान ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बताएं कि आपकों हमसे लड़ना है या फिर भाजपा से।
एक चैनल से बातचीत के दौरान इमरान मसूद ने सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि आपकी पार्टी है, आप 403 प्रत्याशियों की सूची जारी करें, लेकिन गठबंधन के प्रति ईमानदारी दिखानी चाहिए, अच्छी बातचीत चल रही है, आप सूची जारी कर रहे, जब सूची ही जारी करनी है तो बातचीत क्यों?
उन्होंने कहा कि 'हम गठबंधन के प्रति गंभीर है, आपको भी गंभीरता दिखानी चाहिए, सूची भी गठबंधन की जारी होनी चाहिए लेकिन आप दिखावा करने में लगे हैं। सहारनपुर की घोषित दो सीट सपा के पास होने के सवाल पर इमरान ने कहा कि पिछले चुनाव के तमाम रिकाॅर्ड उठाकर देख लें, वह 2022 तक सपा में थे, 2017 या उससे पीछे रिकाॅर्ड सबूत है, आपकी तो 2012 में जमानत जब्त हो गई थी।'
'वैसे भी यह मसला प्रदेश का है, आपको अपनों से लड़कर कुछ मिलने वाला नहीं है। इमरान ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप वह बात कर रहे है जोकि हुई ही नहीं, प्रैस में 26 सीटों की सूची आप जारी कर रहे है, हमने सीट मांगी नहीं आप सूची जारी कर रहे है, जो बातें होती नहीं उसको जारी कर आप गठबंधन का पालन नहीं कर रहे है।'
उन्होंने दावा किया कि देश में भाजपा से लड़ने की गारंटी राहुल गांधी की है, वैसे भी गठबंधन में सहयोगी होता है, भिखारी नहीं, हम ईमानदारी के साथ लड़ना चाहते है, मिटिंग चल रही है।
एक सवाल के जवाब में इमरान ने कहा कि सरकार उनको बनानी है, वह मेरे पर क्यों बरसेंगे, मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बड़ा मुस्लिम चेहरा हूं बस यही परेशानी है। यह मेरे हाथ में नहीं, अल्लाह के हाथ है, हम भी 403 प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकते हैं, लेकिन पार्टी जो निर्धारित करेगी वहीं किया जायेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।