हरियाणा की पीछे मिली सीमा, आगे बढ़कर हो रहा था खनन
यूपी और हरियाणा के बीच सीमा विवाद को समाप्त करने के लिए मंगलवार को शुरु हुई पैमाइश बुधवार की शाम तक हरियाणा की ओर से पूरी हो गई। हरियाणा द्वारा की गई पैमाइश में यह पाया गया कि जिस विवादित खनन क्षेत्र को हरियाणा अपनी भूमि बता रहा था हरियाणा की सीमा उससे काफी पीछे निकली है। इससे यूपी में हरियाणा के लोगों द्वारा अवैध खनन के आरोपों को मजबूती मिली है। गुरुवार को यूपी की ओर पैमाइश शुरु की जाएगी इसके लिए यूपी के तीन गांव की सीमा रेखा पर मिले केंद्र बिदु को निर्धारित कर लिया गया है।
सहारनपुर जेएनएन। यूपी और हरियाणा के बीच सीमा विवाद को समाप्त करने के लिए मंगलवार को शुरु हुई पैमाइश बुधवार की शाम तक हरियाणा की ओर से पूरी हो गई। हरियाणा द्वारा की गई पैमाइश में यह पाया गया कि जिस विवादित खनन क्षेत्र को हरियाणा अपनी भूमि बता रहा था, हरियाणा की सीमा उससे काफी पीछे निकली है। इससे यूपी में हरियाणा के लोगों द्वारा अवैध खनन के आरोपों को मजबूती मिली है। गुरुवार को यूपी की ओर पैमाइश शुरु की जाएगी इसके लिए यूपी के तीन गांव की सीमा रेखा पर मिले केंद्र बिदु को निर्धारित कर लिया गया है।
गौरतलब है कि हरियाणा व यूपी के बीच सीमा विवाद को लेकर लगातार विवाद चला आ रहा है। सोमवार को दोनों प्रदेशों के अधिकारियों के बीच संयुक्त तौर पर पैमाइश के बाद सीमांकन कराए जाने का निर्णय लिया गया था। मंगलवार को हरियाणा के गांव बेलगढ़ में केंद्र बिदु निर्धारित कर पैमाइश कार्य शुरु कर दिया गया, जो बुधवार शाम तक पूरा हुआ। यूपी प्रशासन लगातार हरियाणा के खनन करने वालों पर यमुना नदी में यूपी क्षेत्र में अवैध खनन करने का दावा करता आ रहा है। लेकिन हरियाणा का प्रशासन एवं वहां क्रेशर मालिक अपने द्वारा यमुना नदी में लगाए गए पिलर को वास्तविक सीमा रेखा बताकर यूपी के दावों को झुठलाने में लगे थे। बुधवार शाम तक हरियाणा की ओर से पैमाइश पूरी हुई। एसडीएम बेहट दीप्ति देव यादव ने बताया कि हरियाणा की ओर पैमाइश पूरी हो गई है और हरियाणा के बेलगढ़ गांव का रकबा यमुना नदी के पश्चिमी किनारे पर उस जगह मिला, जहां से काफी आगे बढकर हरियाणा के ठेकेदार खनन कर रहे थे। यानी कि जिस खनन क्षेत्र को हरियाणा अपनी सीमा में बता रहा था, हरियाणा की सीमा उससे काफी पीछे निकली है। प्रथम ²ष्टया यह माना जा रहा है कि यूपी क्षेत्र में हरियाणा के लोगों द्वारा अवैध खनन किया गया है, साथ ही हरियाणा सरकार द्वारा अपने यहां के ठेकेदारों द्वारा दी गई लीज से भी अधिक खनन हुआ है। इसके बाद बुधवार की शाम यूपी की ओर से पैमाइश के लिए यूपी के तटवर्ती गांवों बरथाकोरसी, असलमपुर बरथा व लतीफपुर भूड की संयुक्त सीमा के पास एक केंद्र बिदु मिल गया है, जहां गुरुवार की सुबह पैमाइश की जाएगी।