आइपीएस अपर्णा की उपलब्धियों का स्पेशल कवर अनावरण
इइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइ
सहारनपुर, जेएनएन। अंतर राष्ट्रीय पर्वत दिवस पर आईटीबीपी की डीआइजी आइपीएस अपर्णा कुमार की उपलब्धियों के स्पेशल कवर का अनावरण समारोह पूर्वक किया गया। यह पहला अवसर है। जब किसी अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी की पर्वतारोहण के क्षेत्र में उपलब्धि पर विशेष अनावरण/ स्पेशल कवर डाक विभाग द्वारा जारी किया गया है।
देहरादून स्थित आईटीबीपी के परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की अपर मुख्य सचिव व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राधा रतुडी, आईटीबीपी के आईजी निलाभ किशोर, डाक विभाग देहरादून के निदेशक सुनील राय ने डीआईजी अपर्णा की अछ्वुत उपलब्धियों पर स्पेशल कवर का अनावरण किया। यह पहला अवसर है। जब किसी अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी की पर्वतारोहण के क्षेत्र में उपलब्धि पर विशेष अनावरण/ स्पेशल कवर डाक विभाग द्वारा जारी किया गया है।
यूपी कैडर के 2002 बैच की आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार को इस वर्ष के तेनजिग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड 2018 के लिए भी चुना गया गया हिा। यह पुरस्कार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया गया था। यह अवार्ड एडवेंचर के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है। आईपीएस अपर्णा कुमार यह पुरस्कार पाने वाली देश की पहली आइपीएस अधिकारी हैं। इनके पति आइपीएस अधिकारी संजय कुमार वर्तमान में सहारनपुर मंडल में कमिश्नर हैं। अपर्णा कुमार हाल ही में जून 2019 को उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के अलास्का में स्थित सर्वोच्च चोटी माउंट डेनाली पर तिरंगा फतह करने के साथ ही वह सातों महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों पर भारत का झंडा लहराने वाली प्रथम पुलिस अधिकारी बनी थीं। 13 जनवरी 2019 को दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली प्रथम आइपीएस अधिकारी होने का गौरव भी अपर्णा कुमार को ही प्राप्त है।