विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Crime News: सहारनपुर में दिनदहाड़े सनसनीखेज हत्याकांड; पत्नी की गोली मारकर हत्या, ATM के अंदर खूनी खेल, भाई को भी किया घायल

Published: Tue, 27 Feb 2024 11:31 AM (IST)Updated: Tue, 27 Feb 2024 01:06 PM (IST)

Saharanpur Crime News पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपित भाग गया। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपित ...और पढ़ें

Saharanpur News: पत्नी की हत्या कर भाई को भी मारी गोली, आरोपित फरार
Saharanpur News: पत्नी की हत्या कर भाई को भी मारी गोली, आरोपित फरार

HighLights

  1. एक महीने से पति पत्नी के बीच अनबन चल रही थी
  2. मायके सराय मेहंदी में पिता के साथ रह रही थी महिला

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रायवाला में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में मंगलवार की सुबह एक महिला को उसके ही पति ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

पांच साल पहले की थी शादी

मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय महंदी निवासी 30 वर्षीय जफरा परवीन की करीब पांच साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र की वर्तमान कॉलोनी निवासी जीशान से शादी हुई थी। पिछले करीब एक महीने से जीशान और जाफरा के बीच अनबन चल रही थी। जिस कारण वह अपने मायके सराय मेहंदी में पिता के साथ रह रही थी।

ये भी पढ़ेंः यूपी के संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 94 वर्ष की उम्र में निधन, मुरादाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मंडी इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे जीशान अपनी ससुराल मेहंदी सराय में आया और पत्नी को एटीएम से पैसे निकालने के लिए रायवाला मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर ले गया। जिस समय पत्नी एटीएम से पैसे निकल रही थी उसी समय जीशान ने पीछे से पत्नी के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी।

हत्या के बाद सगे भाई को मारी गोली

इसके बाद जीशान देहात कोतवाली क्षेत्र की वर्तमान कॉलोनी में पहुंचा और घर पर मौजूद अपने सगे भाई रिहान सिद्धकी पुत्र इसरार की भी गर्दन में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि रिहान सिद्दीकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में प्रथम उपचार देने के बाद रिहान सिद्धकी को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

कारणों का पता लगा रही पुलिस

मंडी इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित का कहना है कि संभवत रिहान सिद्धकी और जाफरा के बीच अवैध संबंध थे। जिस कारण घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि अभी सही कारण का पता नहीं चला है। पुलिस जीशान की तलाश में है। उसकी लगातार लोकेशन ली जा रही है और वह हरियाणा के यमुनानगर में उसकी आखिरी लोकेशन मिली है।