हिदू महासभा ने पुजारियों को कराया गंगाजल उपलब्ध
अखिल भारत हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नागल व बढ़ेडी के मंदिरों में पुजारियों को गंगा जल उपलब्ध कराया। अखिल भारत हिन्दू महासभा महिला विग की जिला सचिव रजनी राणा ने कहा कि हरिद्वार में कावडिय़ों के प्रतिबंध के चलते संगठन ने जनपद के सभी शिवालयों में जलाभिषेक हेतू गंगाजल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
जेएनएन, सहारनपुर। अखिल भारत हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नागल व बढ़ेडी के मंदिरों में पुजारियों को गंगा जल उपलब्ध कराया। अखिल भारत हिन्दू महासभा महिला विग की जिला सचिव रजनी राणा ने कहा कि हरिद्वार में कावडिय़ों के प्रतिबंध के चलते संगठन ने जनपद के सभी शिवालयों में जलाभिषेक हेतू गंगाजल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। सोमवार को नागल व बढेडी के मंदिरों में पुजारियों को गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर उनके साथ जिला मंत्री सीमा अरोरा, जिला उपाध्यक्ष राकेश सहल, मृत्युंजय, अंश त्यागी, कार्तिक अरोरा, आयुष राणा, ओजस्वी राणा आदि रहे।
क्षेत्र के शिव मंदिरों में सोमवार को गूंजा हर-हर, बम-बम
गंगोह। क्षेत्र के शिव मंदिरों में शिव महा पुराण की कथा लगातार चल रही हे। सावन के दूसरे सोमवार को भी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रावण मास में मोहल्ला कानूनगोयान, ईशरा व अन्य शिव मंदिरों में में पूरे माह के धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। सबसे पहले श्रद्धालुओं ने मंदिरों में आयोजित पूजा पाठ में भाग लिया। सावन माह में सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती हे। दिन पुरषार्थी धर्मशाला में भी विशेष पूजा कार्यक्रम चल रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। हर-हर, बम-बम ने माहौल को शिव मय बना दिया।
बरसी व गुड़छप्पर के मंदिरों में ज्यादा भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव पर बेल पत्र चढ़ाकर उनका अभिषेक किया। उमस भरी गर्मी के बावजूद श्रद्धालु वहां पहुंचते रहे। सोमवार को भी गर्मी की परवाह किए बिना आशुतोष भगवान को मनाने वालों का सिलसिला लगातार जारी रहा। क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भी तैयारियां चल रही हैं। चार दिन बाद शिव चर्तुदशी पर शिव का जलाभिषेक होगा।