विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हजरत मौलाना तल्हा के इंतकाल से शोक की लहर

By JagranEdited By:
Published: Mon, 12 Aug 2019 11:15 PM (IST)

सोमवार को इस्लामी जगत की विश्व विख्यात हस्ती सहारनपुर मजाहिर उलूम के सरपरस्त हजरत मौलाना शेख तल्हा कांधलवी के हुए निधन पर दुख प्रकट करते हुए उनकी मगफिरत की दु

हजरत मौलाना तल्हा के इंतकाल से शोक की लहर
हजरत मौलाना तल्हा के इंतकाल से शोक की लहर

सहारनपुर जेएनएन। शेखुल हदीस हजरत शेख मौलाना मोहम्मद •िाकिरिया के साहब•ादे व मदरसा म•ाहिर उलूम मदरसा जदीद के सरपरस्त हजरत मौलाना शेख तल्हा साहब का लंबी बीमारी के बाद इंत़काल हो गया है। वह करीब 80 वर्ष के थे।

मौलाना तल्हा पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे तथा मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती थे जहां मंगलवार को उनका निधन हो गया। मौलाना के निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। मौलाना के वालिद मरहूम मो. जिकरिया के वह अकेली संतान थे तथा विश्व के मुस्लिम समाज में उनकी अलग पहचान थी। इस्लामी जगत की अहम शख्शियत मौलना तल्हा मदरसा मजाहिर उलूम के सरपरस्त थे। वह कुरआन व हदीस के अच्छे जानकार होने के साथ ही इस्लामिक जलसों में उन्हें दुनियां भर में विशेष तरजीह दी जाती थी। उनके निधन से तमाम मदारिस में शोक की लहर फैल गई है। हजरत शेख मौलाना तल्हा साहब को बाद नमा•ा-ए-ईशा देर रात्रि में बाबा लाल दास मार्ग स्थित हाजी शाह कमाल कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-़खा़क किया जाएगा। हजरत शेख मौलाना मौलाना इंत़काल की सूचना मिलने के बाद से ही उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। सूचना पर एसपी सिटी विनीत भटनागर भी उनके निवास स्थान पहुंचे। एसपी सिटी ने हाजी शाह कमाल कब्रिस्तान का मुआयना किया। एसपी सिटी ने रास्ते का भी निरीक्षण किया। हजरत मौलाना तल्हा साहब के जना•ो में बड़ी तादाद में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

नानौता : हजरत मौलाना शेख तल्हा कांधलवी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उनकी मगफिरत की दुआ की गई। दुख प्रकट करने वालों में ईदगाह के इमाम मौलाना मो. आमिल, जामा मस्जिद के इमाम मौलाना जकरिया सिद्दीकी, कारी मो. हलीम सिद्दीकी, मदरसा तालीमुल कुरान के प्रबंधक मौलवी हारिस खान, हाजी अब्दुर्रशीद खां, मस्जिद मरकज के इमाम हाफिज मसूद अहमद, मौलवी फुरकान खान, मदरसा याकूबिया के प्रबंधक अकमल सिद्दीकी, मौलवी फुरकान खान, हाफिज अनीस अहमद, मौलवी मो. हामिद, हकीम हाजी असलम चौधरी, हाजी बिलाल अहमद, हाफिज सलीम अहमद, पूर्व चेयरमैन अफजल खान, पूर्व चेयरमैन शाहजमा खान, चौधरी नियाज हसन, हाजी चौधरी जिदा हसन, मो. शमीम, हाजी उमर दराज खान, शब्बर बैग, अनवर खां, हाजी नदीम अहमद, शहजाद मिर्जा,डा. इशरत रजा, हाजी नफीस अहमद, हकीम नईम अहमद, प्रधान चौ. अब्बास, कारी मो. अली, पूर्व प्रधान अल्लारखा खान, हाजी शराफत खान, हाफिज अरशद खान, डॉ.आदिल खान, डॉ. मो. इमरान, मौलवी मो. गुलफाम, शहजाद मिर्जा, हाजी नदीम अहमद, हाफिज मो. याकुब,मुस्तकीम मंसूरी आदि मुख्य रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।