Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर दिव्यांगों को उपकरण बांटें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला व महानगर भाजपा ने जरुरतमंद दिव्यांगजनो को उपकरण वितरित किये एवं भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महानगर में 70 जगहों पर गरीब व मलिन बस्तियों में फल वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:13 AM (IST)
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर दिव्यांगों को उपकरण बांटें
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर दिव्यांगों को उपकरण बांटें

सहारनपुर, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला व महानगर भाजपा ने जरुरतमंद दिव्यांगजनो को उपकरण वितरित किये एवं भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महानगर में 70 जगहों पर गरीब व मलिन बस्तियों में फल वितरण किया गया।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष में गुरुवार को भाजपा के पा‌र्श्वनाथ सिटी स्थित कार्यालय पर दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, ब्लाइंड स्टिक व चश्मा वितरण का कार्यक्रम किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी ने की एवं सभी दिव्यांगों को यंत्र उपलब्ध कराते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य रूप आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, राज्यमंत्री पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, विधायक रामपुर देवेंद्र निम, विधायक देवबंद कुंवर बृजेश सिंह, गंगोह विधायक चौधरी किरत सिंह, डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्णपाल पुंडीर, जिला महामंत्री पवन सवई, विजेंद्र चौधरी, वीरेंद्र पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा, सोनेंद्र राणा, जितेंद्र जागलान, खुशीराम कश्यप,जिला मंत्री विपिन भारती, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, मंडल अध्यक्ष किशोर चौधरी, मांगेराम सैनी, सोनू सैनी, वैभव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

महानगर भाजपा द्वारा दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत मदन दास, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, यूनानी बोर्ड चेयरमैन डा. सुभाष शर्मा, महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने लगभग 100 दिव्यांगों को विभिन्न उपकरण ट्राय साईकल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, बैसाखी, छड़िया और नेत्रहीनों को चश्मे वितरित किये। यूनानी बोर्ड के चेयरमैन डा. सुभाषचंद्र शर्मा ने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिलना सौभाग्य की बात है आज उनके कारण पूरे विश्व में एक सशक्त भारत की पहचान बनी है। महापौर संजीव वालिया व कार्यक्रम संयोजक किशोर शर्मा ने भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 70 गरीब व मलिन बस्तियों में फल वितरण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, कुलबीर राणा, हेमन्त अरोड़ा, अमित गगनेजा, मुकेश चौधरी, महामंत्री विपिन कुमार, योग चुघ, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, कार्यक्रम सहसंयोजक डॉ नीलू राणा, दीपक रहेजा, महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा चोपड़ा, रमा गुप्ता, नूतन शर्मा, अमित वर्मा, रितिका शर्मा, शिवाली शर्मा, सत्यार्थ प्रकाश, आदित्य भारद्वाज, हितेश शर्मा, अपूर्व रोड, आशु अरोड़ा, विजय गुप्ता,संदीप रावत, मयंक गर्ग सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--

सी-20 , मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेत्री ने बांटे गरीबों को फल

जागरण संवादददाता, सहारनपुर: भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन। गरीबों को बांटे फल।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पश्चिमी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमा गुप्ता ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दिल्ली रोड स्थित कुष्ठाश्राम, कांशीराम आवासीय कालोनी एवं खलासी लाइन स्थित कुष्ठ आश्रम में जाकर फल वितरित किये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा राष्ट्रहित के बारे में सोचते हैं इसलिए हम सबको मिलकर उनके स्वस्थ स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना करनी चाहिए। कहा कि कोरोना काल में जिस सूझ बूझ से उन्होंने कार्य किया उसका पूरा विश्व कायल है। रमा गुप्ता ने कहा कि मोदी है तो देश में विकास की गंगा बह रही है। देश नित नए आयाम छू रहा है। फल वितरण कार्यक्रम में उनके साथ बबली देवी भी साथ रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.