बाजारों मे गणेश मूर्तियों की खरीदारी
सहारनपुर : गणेश चतुर्थी को लेकर मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों में गणपति
सहारनपुर : गणेश चतुर्थी को लेकर मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए गुरुवार को प्रतिमाओं के विधि विधान से स्थापना की जायेगी। बाजारों में दिनभर गणेश की छोटी-बड़ी प्रतिमाएं खरीदने के लिए दुकानों पर ग्राहक उमड़ पड़े।
महानगर और कस्बों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं को स्थापित करने की तैयारियों में लोग जुटे हुए हैं। बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की जमकर खरीदारी की गई है। कई श्रद्धालु घरों में भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं। गुरुवार को चकरोता रोड स्थित श्री बागेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विधि विधान से श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना की जायेगी। रामानंदी बाजार स्थित मंदिर में भी गणेशोत्सव के लिए विशेष तैयारियां की गई है। देर रात तक मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाने की तैयारियां चलती रहीं। इसके अलावा कई स्थानों पर पंडाल बनाकर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की तैयारी की चल रही है। कुछ जगह सात दिवसीय तो कुछ स्थानों पर पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उधर घरों में भी गणेश चतुर्थी मनाने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। कई श्रद्धालु घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारियों में लगे थे। बाजारों में गणेश प्रतिमाओं की खरीददारी को दिन भर ग्राहक उमड़े।