यूट्यूब से सीखा नकली नोट बनाना, साढ़े तीन लाख के साथ चार गिरफ्तार
यूट्यूब पर नकली नोट बनाने का तरीका सीखकर कुछ लोगों ने यह गंदा धंधा चालू कर दिया। पुलिस ने चार आरोपितों को साढ़े तीन लाख के नकली नोटों के साथ धर दबोचा।
By Ashu SinghEdited By: Published: Tue, 27 Nov 2018 04:21 PM (IST)Updated: Tue, 27 Nov 2018 04:21 PM (IST)
सहारनपुर, जेएनएन। यूट्यूब से नकली नोट बनाने का तरीका सीखकर चार शातिरों ने यह धंधा शुरू कर दिया। काफी समय से ये लोग बाजार में नकली नोट चला रहे थे। आखिरकार मंगलवार को एक सूचना पर पुलिस ने इनको धर दबोचा। इनके कब्जे से करीब साढ़े तीन लाख रुपये के नकली नोट के साथ प्रिंटर व स्कैनर बरामद किए हैं।
चारों को जेल भेजा
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मंडी पुलिस ने मालपुरा के रहने वाले आमिर, खाताखेड़ी के रहने वाले अफजाल, गोविंद बिहार के रहने वाले उपेंद्र तथा बहेड़ी गुर्जर के रहने वाले सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तीन लाख 44 हजार के नकली नोट बरामद हुए हैं। इनमें 2500 से ज्यादा नकली नोट सौ के हैं। चारों को जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों ने यूट्यूब पर नकली नोट बनाने की तरीका सीख कर इस काम को अंजाम दिया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें