Move to Jagran APP

दुष्‍कर्म मामले में पांच साल से फरार पूर्व पादरी का बेटा चंडीगढ़ से गिरफ्तार Saharanpur News

दुष्‍कर्म के मामले में पांच साल से फरार चल रहे पूर्व पादरी के बेटे को आखिरकार सहारनपुर पुलिस ने गुरुवार की रात को चंडीगढ़ से दबोच लिया है।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 11:32 AM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 11:51 AM (IST)
दुष्‍कर्म मामले में पांच साल से फरार पूर्व पादरी का बेटा चंडीगढ़ से गिरफ्तार Saharanpur News
दुष्‍कर्म मामले में पांच साल से फरार पूर्व पादरी का बेटा चंडीगढ़ से गिरफ्तार Saharanpur News

सहारनपुर, जेएनएन। करीब पांच साल से दुष्कर्म के आरोप मे फरार चल रहे पूर्व पादरी डेविड जॉनसन के बेटे जॉय जॉनसन को सहारनपुर पुलिस ने गुरुवार की रात को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। जॉय व इसके पिता सीएनआई चर्च के पूर्व पादरी डेविड जानसन, दोस्त खान, बिट्टू व पाटी के खिलाफ धारा 376 (D) व IPC की धारा 366 (A) में मुकदमा 25 मई, 2014 को हरिद्वार जिला के रुडकी के थाना कोतवाली में दर्ज हुआ था। पुलिस अधिकारी आज इस संबंध में प्रेस वार्ता भी करेंगे।

loksabha election banner


कई बार किया था दुष्‍कर्म

पीड़िता की मां के अनुसार, रुड़की में उनके मकान के सामने ही पादरी डेविड जानसन का मकान है। पादरी ने उससे कहा कि उन्हें अपने सहारनपुर व चंडीगढ़ के मकान पर काम करने के लिए दो लडकियों की आवश्यकता है। इसलिए वह उसकी दो पुत्रियों को तीन-तीन हजार की तनख्वाह पर सहारनपुर ले गए। कुछ दिन पहले जब उसकी छोटी बेटी रुड़की घर पर आई, तो उसने बताया कि पादरी जानसन ने सहारनपुर वाले मकान में उसके साथ कई बार दुष्‍कर्म किया। उसके बाद पादरी ने उसे अपने लड़के जानसन के पास चंडीगढ़ भेज दिया, जहां पर जॉय जानसन व उसके तीन साथियों ने उसके साथ कई बार दुष्‍कर्म किया।

पूर्व पादरी जमानत पर है छूटा
पूूर्व पादरी डेविड जॉनसन दुष्कर्म के आरोप मे साल 2015 में गिरफ्तार हो गया था, करीब दो ढाई साल जेल में रहने के बाद उसे हाई कोर्ट से जमानत मिली थी लेकिन उसका बेटा अन्य आरोपी अब तक फरार चल रहे थे।

घर की हो चुकी है कुर्की
पूर्व पादरी डेविड जॉनसन के बेटे जॉय की फरारी के मामले में पुलिस ने 2015 में उसके मिशन कंपाउंड स्थित कोठी को कुर्क कर लिया था, इनके घर का सामान आज भी थाना सदर बाजार में रखा हुआ है।

मां भी बन चुकी है दुष्‍कर्म पीड़िता 
साल 2015 मे दुष्कर्म पीड़ित रही बड़ी लड़की ने एक नर्सिंग होम में एक बेटी को जन्म दिया था। हालांकि पूर्व पादरी युवती से किसी भी प्रकार के रिश्तों से इनकार करता आ रहा है। दुष्कर्म प्रकरण में शामिल मुख्य अभियुक्‍त पूर्व पादरी डेविड जानसन और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट द्वारा गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। पूरे प्रकरण में जमकर फजीहत होने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने आखिकार गैंगरेप प्रकरण के मुख्य आरोपी पूर्व पादरी डेविड जानसन को एफआईआर दर्ज होने के करीब एक साल बाद गिरफ्तार किया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.