राम रसोई के माध्यम से किया खाद्यान्न वितरण
गंगोह में राम रसोई के बैनर तले व्यापारी बंधुओं ने गरीब औरजरुरतमंदों के लिए सेवा के हाथ बढ़ाते हुए खाद्यान्न सामग्री वितरित की है। अन्य संस्थाएं भी इस कार्य में जुटी हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 09:31 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 09:31 PM (IST)
सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में राम रसोई के बैनर तले व्यापारी बंधुओं ने गरीब औरजरुरतमंदों के लिए सेवा के हाथ बढ़ाते हुए खाद्यान्न सामग्री वितरित की है। अन्य संस्थाएं भी इस कार्य में जुटी हैं।
नामदेव फाईनेंस कंपनी के बाद व्यापारी व सेवादार शिव चौक पर गरीबों को गेंहू, चावल, आलू, दाल व नमक सहित जरुरी मसालों के साथ ही मिठाई के भी पैकेट बनाकर उन्हें वितरित किया जा रहा है। इस कार्य में मनोज गोयल, अखिल गर्ग, गगन गर्ग, रवि कांत मित्तल, अर्पित गोयल, सजल गर्ग, दीपक मितल, राजकुमार गर्ग, अमन थापा, अंकित नामदेव आदि लगे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें