Move to Jagran APP

कोहरे की आमद, वाहनों की थमी रफ्तार

गंगोह में शुक्रवार को मौसम ने एकदम पलटा खाया। सितंबर माह में ही सुबह के समय पड़े घने कोहरे ने वाहनों की गति को भी ब्रेक लगा दिया। वाहनों को दिन में ही लाइट जलानी पड़ी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 10:23 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 10:23 PM (IST)
कोहरे की आमद, वाहनों की थमी रफ्तार
कोहरे की आमद, वाहनों की थमी रफ्तार

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में शुक्रवार को मौसम ने एकदम पलटा खाया। सितंबर माह में ही सुबह के समय पड़े घने कोहरे ने वाहनों की गति को भी ब्रेक लगा दिया। वाहनों को दिन में ही लाइट जलानी पड़ी।

loksabha election banner

सुबह होते ही आसमान में घना कोहरा छा गया। इससे एक दिन पूर्व रात के समय बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी थी। कोहरा छा जाने के कारण दिन निकलने के बावजूद कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। सुबह के समय घूमने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा नगर के अंदर तक कोहरे के छा जाने के कारण आम गतिविधियों पर भी असर पड़ा। सड़कों पर चलने वाहन रेंगते नजर आए। कई साल के बाद कोहरे ने सितंबर माह में दस्तक दी है। दोपहर तक मौसम ऐसा ही बना रहा उसके बाद ही धूप के दर्शन हो सके।

संवाद सूत्र, महंगी: हर तरफ लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं। वहीं शुक्रवार की सुबह लोगों को भीषण कोहरा देखने को मिला। ोहरा इतना घना था कि लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर गंतव्य तक जाना पड़ा। सुबह जब राहगीर व खेती-किसानी के लिए किसान निकले तो जंगल व सड़कों पर घना कोहरा नजर आ रहा था। धुंध का असर 9 बजे तक रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.