दरभंगा, सहरसा व गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें... सुरक्षा को प्राथमिकता, आरपीएफ की विशेष टुकड़ियां तैनात
यात्रियों की बढ़ती संख्या और लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण अंबाला रेल डिविजन ने दरभंगा, सहरसा और गया के लिए ...और पढ़ें

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में खिड़की के रास्ते अन्दर प्रवेश करते यात्री। जागरण
HighLights
यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण स्पेशल ट्रेनें शुरू।
दरभंगा, सहरसा, गया मार्ग पर कई ट्रेनें संचालित।
सुरक्षा हेतु आरपीएफ की विशेष टुकड़ियां तैनात।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर : यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि के कारण जहां ट्रेनें भारी लोड के कारण हांफने लगी है। अंबाला रेल डिविजन द्वारा त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालित करने का सिलसिला बढ़ाता जा रहा है। मंगलवार को दरभंगा, सहरसा व गया के लिए मार्ग पर कई स्पेशल ट्रेन संचालित करने के अलावा बुधवार को भी कई स्पेशल ट्रेन संचालित करने की तैयारी पूरी कर ली है।
सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी होने तथा नो-रुम की स्थिति के चलते और स्पेशल ट्रेनें भी फुल पर डिविजन यात्रियों की संख्या के आधार पर स्पेशल ट्रेनें उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आरपीएफ की विशेष टुकड़ियां तैनात की गई हैं, ताकि भीड़ का उचित प्रबंधन किया जा सके। उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वे स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।
आज यह चलेंगी स्पेशल ट्रेन
-गाड़ी संख्या 04662 लुधियाना-दरभंगा स्पेशल बुधवार(आज) और 13 नवंबर को चलेगी। वापसी में 04661 दरभंगा- लुधियाना जंक्शन स्पेशल बुधवार (आज) और 13 नवंबर को चलेगी
-04661 लुधियाना-गया जंक्शन स्पेशल 12 नवंबर को चलेगी। वापसी में 04663 गया जंक्शन-लुधियाना स्पेशल 13 नवंबर को चलेगी।
-04658 लुधियाना-सहरसा स्पेशल मंगलवार 10 नवंबर को रवाना हुई, वापसी में 04657 सहरसा -लुधियाना स्पेशल 12 नवंबर को चलेगी।
-04656 लुधियाना-सहरसा जंक्शन स्पेशल बुधवार((आज) चलेगी, 04655 सहरसा जंक्शन - लुधियाना स्पेशल वापस 13 नवंबर को होगी।
-04257 सहरसा जंक्शन- अंबाला कैंट स्पेशल मंगलवार को रवाना हुई तथा 13 नवंबर को भी चलेगी।
-01903 आगरा कैंट - शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी
-01904 शहीद कैप्टन तुषार महाजन- आगरा कैंट के लिए प्रत्येक सोमवार को 30 नवंबर तक चलेगी।