त्योहारों पर यात्रियों के लिए खुशखबरी: चंडीगढ़-पटना वाया सहारनपुर और दिल्ली-दरभंगा के लिए चलेंगी दो और स्पेशल ट्रेन
त्योहारों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़-पटना (वाया सहारनपुर) और दिल्ली-दरभंगा के लिए दो नई ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
चंडीगढ़-पटना स्पेशल ट्रेन 6 नवंबर को चलेगी।
दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर को चलेगी।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। नियमित ट्रेनों में जहां यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी पड़ रही है तथा ट्रेनें ठसाठस चलने के साथ ही नो-रुम (नो-वेटिंग) के बोर्ड लटक रहे हैं। वहीं रेलवे द्वारा संचालित 19 स्पेशल ट्रेनों में भी वेटिंग लिस्ट लंबी हो चुकी है।
यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि के मद्देनजर अब रेलवे ने चंडीगढ़ से वाया सहारनपुर पटना के लिए 6 व दिल्ली से दरभंगा के लिए 10 नवंबर को और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
गाड़ी संख्या 04510 चंडीगढ़–पटना आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस का संचालन 6 नवंबर को चंडीगढ़ से रात्रि 10:00 बजे किया जायेगा जोकि अगले दिन रात्रि 9:15 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04509 पटना–चंडीगढ़ विशेष एक्सप्रेस 7 नवंबर को पटना से रात्रि 11:15 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन रात्रि 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में अम्बाला छावनी एवं सहारनपुर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। विशेष ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे, जिनमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय वातानुकूलित व वातानुकूलित चेयरकार, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे। दूसरी ट्रेन संख्या 04078 व 04077 का संचालन दिल्ली दरभंगा के बीच 10 व 11 नवंबर को किया जायेगा।
अंबाला रेल डिविजन के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि रेलवे द्वारा त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त मांग को पूरा करने तथा उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय रेलवन एप्प पर ट्रेन की समय-सारणी एवं उपलब्धता की जानकारी लेकर भीड़ भाड़ व असुविधा से बचने के लिए रेलवन एप्प से टिकट प्राप्त करें।