धर्म के रास्ते पर चलना बताया
सरसावा में श्री बनखंडी महादेव मंदिर में कथा सुनाते हुये पंडित अनिल कौशिक ने कार्तिक मास के पांच व्रतों का उल्लेख कर बताया कि कार्तिक मास के विशेष पांच व्रत हैं।
सहारनपुर, जेएनएन। सरसावा में श्री बनखंडी महादेव मंदिर में कथा सुनाते हुये पंडित अनिल कौशिक ने कार्तिक मास के पांच व्रतों का उल्लेख कर बताया कि कार्तिक मास के विशेष पांच व्रत हैं। इनको कार्तिक में करने से भक्ति और मुक्ति प्राप्त हो जाती है। उन्होंने बताया कि कार्तिक के पांचों व्रत पाप और दुख को दूर करने के लिए मोक्ष की इच्छा और काम भोग की इच्छा करने वाले मनुष्य को अवश्य करने चाहिए। इन बातों को करने वाले मनुष्य विष्णु या शिव जी के मंदिर में जाकर जागरण करें। यदि तुलसी के वृक्ष में हो तो वैष्णव का पूजन करें क्योंकि विष्णु भगवान सदा अपने भक्तों के समीप रहते हैं। पीपल या बड़ का पूजन करें। बड़ और पीपल वृक्ष ो और ब्राह्मण के समान कहे गए हैं।
सी-101, खुलेआम ढोये जा रहे पशु, बेखबर पुलिस
संवाद सूत्र, खेड़ा अफगान: पुलिस की शह पर अवैध वाहनों में पशु क्रूरता अधिनियम को ताक पर रखकर चौकी थानों के सामने से बिना किसी डर के खुलेआम पशु ढोये जा रहे हैं। पशु कारोबारियों के हौसले बुलन्द हैं, यह बिना किसी रोक टोक व वाहन क्षमता से अधिक पशुओं को भर कर अपने अवैध वाहन सड़कों पर सरपट दौड़ाते हैं। पशु क्रूरता अधिनियम का उल्लंघन भी खूब किया जा रहा है। यहां तक की इन वाहनों में पीछे से रस्सी खुल जाने से कई बार पशु चलती गाड़ी से नीचे भी गिर जाते हैं।
सी-118,राजकुमार घाटेडा बने सपा जिला उपाध्यक्ष
संवाद सूत्र रामपुर मनिहारान: समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन ने क्षेत्र के गांव घाटेडा का निवासी वरिष्ठ सपा नेता चौधरी राजकुमार को सपा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। चौधरी के द्वारा दिये गए नियुक्ति पत्र में कहा कि सभा प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल के आदेश अनुसार राजकुमार को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी सपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जन नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि वह सपा के कर्मठ कार्यकर्ता है पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे।
मार्ग से गुजरना हुआ मुश्किल
संवाद सूत्र महंगी: ग्रामीण राजू प्रजापति ,पंजाब सिंह, प्रीतम सिंह,मांगेराम, मलकीत सिंह, राज कुमार ,मदन सिंह, मोनू, राहुल, सोनू आदि का कहना है कि गांव शेरपुर से नागल गुज्जर तक का लगभग 1 किलोमीटर मार्ग टूट चुका है, जो जानखेड़ा जाता हैं। इसमें जगह जगह पर गढ्डे बने हुए हैं। गन्ने के सीजन में किसानों को यहां से गन्ना ले जाना मुश्किल हो गया है। ट्रैक्टर ट्राली पलटती रहती है। ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत कर पक्का कराने की मांग की।