Move to Jagran APP

सरकार के एजेंडे में गरीब सबसे ऊपर

देवबंद (सहारनपुर) :भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 09:37 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 09:37 PM (IST)
सरकार के एजेंडे में गरीब सबसे ऊपर
सरकार के एजेंडे में गरीब सबसे ऊपर

देवबंद (सहारनपुर) :भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान और गरीब को अपने एजेंडे में सबसे ऊपर रखा है। खरीफ और गन्ने की फसल का भाव बढ़ाने से किसानों की आय दोगुनी होगी।

loksabha election banner

शुक्रवार को नगर में हुए भाजपा के किसान सम्मेलन श्यामवीर त्यागी ने कहा कि आजादी के बाद देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐसी सरकार बनी है, जिसने किसान के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया है। धान, एसएमपी पर 1.5 गुणा वृध्दि इसका प्रमाण है। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि देश का किसान आने वाले में समय में खुशहाली की ओर बढ़ रहा है।

क्षेत्रीय विधायक व कार्यक्रम संयोजक कुंवर बृजेश ¨सह ने कहा कि देश का किसान, नौजवान व गरीब भाजपा के साथ खड़ा है, जबकि विपक्षी दलों ने आज तक किसानों के नाम पर लोगों को छलने का काम किया। दावा किया कि वर्ष 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। सम्मेलन को कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल ¨सह, नगर अध्यक्ष गजराज राणा, देहात अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र गुर्जर, अनिरुद्ध त्यागी ने भी संबोधित किया। संचालन डा. महेंद्र सैनी व पंकज त्यागी ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर सनोज जुड्डा, अमित त्यागी, चौधरी प्र¨वद्र, ठा. नकली ¨सह, विकास त्यागी, राम कुमार प्रधान, सुभाष, तेल्लूराम, विपिन गर्ग, विक्की त्यागी आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.