Move to Jagran APP

अनुपस्थित रहने पर अध्यापिका का वेतन रोका, स्पष्टीकरण

कोरोना काल में परिषदीय स्कूलों की व्यवस्था गड़बड़ चल रही है। बिना आनलाइन आवेदन के अवकाश करने पर अध्यापिका का एक दिन का वेतन रोका गया। अनुपस्थित अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Dec 2020 10:34 PM (IST)Updated: Mon, 21 Dec 2020 10:34 PM (IST)
अनुपस्थित रहने पर अध्यापिका का वेतन रोका, स्पष्टीकरण
अनुपस्थित रहने पर अध्यापिका का वेतन रोका, स्पष्टीकरण

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना काल में परिषदीय स्कूलों की व्यवस्था गड़बड़ चल रही है। बिना आनलाइन आवेदन के अवकाश करने पर अध्यापिका का एक दिन का वेतन रोका गया। अनुपस्थित अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया।

loksabha election banner

सोमवार को जिला समन्वयक मिड-डे-मील अतुल कुमार ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोरी माजरा के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका अलका सिंह आकस्मिक अवकाश पर दर्शायी गई। मानव संपदा कोड के बारे में पता करने पर कोई जानकारी नहीं दी गई। ऐसा प्रतीत हुआ कि बिना किसी आनलाइन आवेदित अवकाश के अध्यापिका अवकाश पर है। अध्यापिका का एक दिन का वेतन रोका गया है। प्राथमिक विद्यालय खत्रीवाला पर ताला लटका मिला। स्कूल के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक व शिक्षा मित्र का स्पष्टीकरण मांगा गया। प्राथमिक विद्यालय बनीखेड़ा में प्रधानाध्यापक राजपाल सिंह व सहायक अध्यापिका दीप्ति अरोड़ा उपस्थित नहीं थे। निरीक्षण के अंतिम समय में राजपाल सिंह व दीप्ति अरोड़ा पहुंचे। दोनों अध्यापकों को चेतावनी जारी की गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय सबदलपुर विकास क्षेत्र बलियाखेड़ी के निरीक्षण में सहायक अध्यापिका अलका त्यागी अनुपस्थित मिली। अध्यापिका का स्पष्टीकरण मांगा गया। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने अध्यापकों से तीन दिन के भीतर कार्यालय में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। संत गाडगे के परिनिर्वाण दिवस पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

सहारनपुर में सामाजिक क्रान्ति के अग्रदूत संत गाडगे बाबा का 65वां परिनिर्वाण दिवस धोबी विकास महासंघ एवं संत गाडगे बाबा जाग्रति मंच के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया। इस अवसर पर समाज के व्यक्तियों ने संत गाडगे बाबा के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलकर भाईचारा बढ़ाने एवं एक अच्छे राष्ट्र निर्माण में भूमिका अदा करने पर जोर दिया।

लेबर कालोनी में वेद प्रकाश के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता एव मंच के जिला अध्यक्ष राजकुमार धोबी ने कहा कि देश में एक और जहां देश की आजादी का आंदोलन चल रहा था। वहीं हजारों वर्षों की गुलामी के खिलाफ सामाजिक आंदोलन कर रहे संविधान निर्माता परम पूज्यनीय डा. भीम राव आंबेडकर के साथ कंधे से कंधा मिला कर संत गाडगे बाबा ने समाज को एकजुट करने में अहम भूमिका निभायी और समाज को अनेक अधिकार दिलाने में सहयोग किया। अवाब हसन एडवोकेट़, रवि कनोजिया एडवोकेट, दीपक, मोहन, संजय व शुभम ने कहा की संत गाडगे बाबा याद में हर जिले में स्मारक व मार्ग बनने चाहिए। इस अवसर पर राजकुमार, विकास, दीपक, मोहन, मदन, शुभम, प्रिस, कल्लू, डा. प्रभू दयाल, रमेश, पप्पी, संजय, राजू, राजेन्द्र, अरविन्द, सतपाल, सुन्दरपाल एडवोकेट, लोकेश, तेल्लूराम, संजीव हैरी, अभिषेक, आनन्द, रवि आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.