Move to Jagran APP

संसार में हर व्यक्ति को दुख व पीड़ा: जैन मुनि

जैन मुनि पूज्य वीर सागर महाराज ने कहा कि इस संसार में कोई भी सुखी नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को कोई न कोई दुख व पीड़ा अवश्य है। दोहरे चरित्र के कारण व्यक्ति अपनी पीड़ा और दुख को छुपाकर कृत्रिम खुशी व प्रसन्नता के भाव प्रदर्शित करने का असफल प्रयास करता है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 11:03 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 11:03 PM (IST)
संसार में हर व्यक्ति को दुख व पीड़ा: जैन मुनि

सहारनपुर, जेएनएन। जैन मुनि पूज्य वीर सागर महाराज ने कहा कि इस संसार में कोई भी सुखी नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को कोई न कोई दुख व पीड़ा अवश्य है। दोहरे चरित्र के कारण व्यक्ति अपनी पीड़ा और दुख को छुपाकर कृत्रिम खुशी व प्रसन्नता के भाव प्रदर्शित करने का असफल प्रयास करता है।

loksabha election banner

जैन बाग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में भक्तों को संबोधित करते हुए जैन मुनि ने कहा कि चाहे कोई कितना भी बड़ा धनवान है, निर्धन है, ऊंचे पद पर है, पूर्ण रूप से सुखी कोई नहीं है। अगर संसार में सुख होता तो तीनों लोकों में सबसे अधिक वैभव के स्वामी राजा महाराजा, अपना सब वैभव त्याग कर, अक्षय सुख की प्राप्ति के लिए पुरुषार्थ नहीं करते। वास्तव में इस संसार में किचित भी सुख नहीं है। मानव पूरे जीवन स्वयं आत्म कल्याण के लिए पल भी चितन नहीं करता। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने उत्तराखंड के भाजपा संगठन मंत्री अजय कुमार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समाज के एक कर्मठ कार्यकर्ता को महानगर अध्यक्ष पद पर सुशोभित कर शीर्ष नेतृत्व ने जैन समाज को सम्मानित किया है। संगठन मंत्री अजय कुमार ने कहा कि अगर अहिसा का शत-प्रतिशत पालन किसी दर्शन में होता है तो वह जैन दर्शन है। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, उपाध्यक्ष अनिल मित्तल, पार्षद मान सिंह जैन, जैन समाज के महामंत्री संजीव जैन, मीडिया प्रभारी अनिल जैन, उपाध्यक्ष विपिन जैन ,कोषाध्यक्ष अरुण जैन,संजीव जैन, सतेंद्र जैन, चौधरी श्रीपाल जैन, नवीन, मनीष जैन, मोहित जैन, निष्काम जैन, मुख्य संयोजक तरुण जैन, प्रकाम जैन, दीपक जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.