Move to Jagran APP

किसान, जवान और मजदूर के सहारे चलती है हर सरकार: पूरण सिंह

भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने कहा कि किसान जवान और मजदूर के सहारे चलती है हर सरकार। इनकी अनदेखी सरकार के लिए दुखदायी हो सकती है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 08:33 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 08:33 PM (IST)
किसान, जवान और मजदूर के सहारे चलती है हर सरकार: पूरण सिंह
किसान, जवान और मजदूर के सहारे चलती है हर सरकार: पूरण सिंह

सहारनपुर, जेएनएन। भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने कहा कि किसान, जवान और मजदूर के सहारे चलती है हर सरकार। किसानों की अनदेखी सरकार के लिए दुखदायी हो सकती है। जब उद्योगपतियों के ब्याज माफ हो सकते हैं तो किसानों के कर्ज माफ करना सरकार के लिए बड़ी बात नहीं है। बिजली के मीटरों की तेज रफ्तार ने किसान मजदूर व छोटे व्यापारी सबको जोर का झटका दिया हुआ है। मांग के बावजूद बिजली के पुराने रेट लागू नहीं किये गये।

loksabha election banner

किसान मजदूर अधिकार यात्रा के मिर्जापुर में रात्रि विश्राम के दूसरे दिन दोपहर कस्बा बडगांव पहुुंची यात्रा का कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर कस्बावासियों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। चौक पर सभा के दौरान भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान स्वस्थ नहीं है तो देश भी स्वस्थ नहीं रहेगा। किसान, जवान व मजदूर देश की रीढ़ है। किसानों का पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान अभी तक नहीं हुआ, पिछले चार साल में हमारी ही सरकार ने गन्ने के रेट में एक रुपया नहीं बढ़ाया। डीजल, गैस, खाद, बीज, कीटनाशक के रेट आसमान छू रहे हैं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललित राणा ने कहा कि सभी किसानों का कर्ज माफ हो, फसलों के समर्थन मूल्य पर कानून बने, किसानों को श्रम कानून के दायरे में लाये, गन्ने का भाव चार सौ पचास रुपये कुंतल घोषित हो, पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच व एम्स की स्थापना किसानों को सिचाई के लिए निश्शुल्क बिजली, हर स्नातक बेरोजगार को 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाये.. सहित हमारी मांग मान ली जाएं तो दिल्ली जाना जरूरी नहीं। हाथरस जिलाध्यक्ष निशांत चौहान ने कहा कि किसान मजदूर के साथ सरकार भेदभाव न करे। लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान मजदूर की मांग नहीं मानी गई तो विधानसभा का घेराव करेंगे। इससे पूर्व किसान यात्रा का अंबेहटा चांद, टपरी, चंदपुर, माजरा, बडूली नयागांव के प्रधान भरत सिंह, उमरी के प्रधान दिनेश राणा ने अपने गांवों में फूल बरसा कर स्वागत किया। शिमलाना, महेशपुर, शब्बीरपुर, सांवतखेड़ी, सिसोनी, चिराऊं सहित कई गांवों के सैकड़ों किसान मौजूद रहे। संचालन श्यामबीर सिंह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.