विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस नेताओं के सहारनपुर प्रवेश पर प्रतिबंध, इमरान मसूद को दौड़ाया

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sat, 10 Jun 2017 09:46 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2017 10:54 PM (IST)

जातीय हिंसा भड़कने के बाद सहारनपुर में कांग्रेस के प्रति भारी आक्रोश है। इसे देखते कांग्रेस नेता राजबब्बर और पीएल पुनिया के सहारनपुर प्रवेश पर रोक है।

कांग्रेस नेताओं के सहारनपुर प्रवेश पर प्रतिबंध, इमरान मसूद को दौड़ाया
कांग्रेस नेताओं के सहारनपुर प्रवेश पर प्रतिबंध, इमरान मसूद को दौड़ाया

सहारनपुर (जेएनएन)। जातीय हिंसा भड़कने के बाद सहारनपुर के एक पक्ष के लोगों में कांग्रेस के प्रति भारी आक्रोश है। इसे देखते हुए प्रशासन ने कांग्रेस नेता राजबब्बर और पीएल पुनिया को सहारनपुर प्रवेश पर रोक लगा दी है। जान गंवाने वाले प्रदीप चौहान की अंत्येष्ट‍ि के दौरान असनावली में ठाकुरों ने कांग्रेस व‍िधायक मसूद अख्तर व कांग्रेस जिला अध्यक्ष शश‍ि वाल‍िया को दौड़ाया।

यह भी पढ़ें:राज्यपाल की रिपोर्टः सहारनपुर हिंसा से निपटने में नाकाम रहा प्रशासन

डीएम पीके पांडेय ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व कांग्रेस नेता पीएल पूनिया को 11 जून को सहारनपुर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एडीजी कानून व्यवस्था आदित्य मिश्रा ने आइटीसी गेस्ट हाउस में सहारनपुर मंडल के डीआइजी व तीनों जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ बैठक कर ईद और कांवड़ के दौरान कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। 5 मई की ङ्क्षहसा के बाद दर्ज 19 और मुकदमों में रावण को धारा 120 बी में नामजद करने पर मंथन हुआ।