देवबंद में अवैध कालोनियों में हुए निर्माण पर चला महाबली
देवबंद (सहारनपुर) : अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ-साथ प्रशासन ने नगर में स्थापित की गई अवैध का
देवबंद (सहारनपुर) : अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ-साथ प्रशासन ने नगर में स्थापित की गई अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।
एसडीएम ऋतु पुनिया के निर्देश पर शुक्रवार को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार और विकास प्राधिकरण के जई विपिन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम भारी पुलिस बल को साथ लेकर स्टेट हाईवे स्थित अवैध रूप से बनाई गई दो कालोनियों मे पहुंची। टीम द्वारा जेसीबी की मदद से कालोनाइजरों द्वारा बिना नक्शा पास किए कराए गए निर्माण को ध्वस्त कराया। कलोनियों में बनी सीसी सड़क को भी महाबली की मदद से तोड़ दिया गया। भारी पुलिस बल को देख कालोनी काटने वाले लोगों की विरोध करने की हिम्मत नहीं हुई। हालांकि उक्त कालोनियों में कुछ मकान ही अभी निर्मित हो पाए थे, जिन्हें प्रशासन ने गिरवा दिया। एसडीएम ऋतु पुनिया ने बताया कि नगर में माफियाओं द्वारा जहां-जहां बिना नक्शे और कागजात के कालोनियां काटी गई है। उनको ध्वस्त कराया जाएगा। बताया कि अधिकांश स्थानों पर अवैध रूप से कालोनी काटने वाले लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके है। वहीं, प्रशासन द्वारा कालोनियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई से नगर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।