Move to Jagran APP

कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सहारनपुर : मांगों को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सरकारी कार्यालयों में कामकाज

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 10:12 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 10:12 PM (IST)
कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सहारनपुर : मांगों को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सरकारी कार्यालयों में कामकाज दूसरे दिन भी ठप रहा। धरना देकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए हर सीमा तक संघर्ष की प्रतिबद्धता जताई।

loksabha election banner

बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों के बैनर तले कर्मचारी हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर एकत्र हुए। महासंघ के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार भटनागर ने कहा कि देश भर में 10 ट्रेड यूनियनों के साथ राज्य, बैंक, एलआईसी आदि की हड़ताल के बावजूद सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी है। मांगे पूरी न होने पर लोकसभा चुनाव में आंदोलन का असर नजर आएगा। सीटू के जिलाध्यक्ष तिलकराज भाटिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा कर्मचारियों-मजदूरों का शोषण किया। धरने को सुलेलता पंवार, सुलक्षण चौधरी, रजनी राणा, रसोइया संघ की अध्यक्ष गंगा देवी, कविता शर्मा, कर्म ¨सह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता तिलक राज भाटिया व संचालन देव कुमार व अमर गुप्ता ने किया। मनोज कुमार, दाउद, प्रदीप कुमार ¨सह, अतहर अली, फरहत इकबाल, ममता नायर, वेदपाल, इलम चंद, मनदीप ¨सह, सतीश कुमार, धर्मवीर सहित सैकड़ों कर्मचारी थे।

उधर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाल करने, आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने तथा सम्मानजनक वेतन-मानदेय की मांग को धरना दिया। जिलाध्यक्ष अर्जुन ¨सह त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सोमपाल ¨सह राणा, जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार, जिलामंत्री दानिश सिद्दीकी, योगेंद्र कुमार, मुकेश त्यागी, मनमोहन ¨सह, राजकुमार, चरण ¨सह, रमेश चंद शर्मा, यशपाल ¨सह सैनी, रामनाथ सैनी, रतनलाल शर्मा, सुशील पुंडीर,राजकुमार अभिनेश कुमार ने भी संबोधित किया। सुधा रानी शर्मा, मुकेश दत्त, प्रमोद बंसल, विरेन्द्र सैनी, शिव कुमार यादव, अनिल शर्मा, संजय सैनी, यशपाल ¨सह, कमल शर्मा, उमेश देशवाल, नीरज कुमार, अर¨वद गुप्ता, हरीश पाल ¨सह, राजीव शर्मा आदि। -इन विभागों में रही हड़ताल

¨सचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आबकारी विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, ग्राम पंचायत, संयुक्त विकास आयुक्त, आंगनबाड़ी के अलावा रसोइया संघ, ईट भट्ठा मजदूर संघ, इंटक, जनवादी महिला समिति, शुगर मिले आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.