वेतन दिलाने को सफाईकर्मियों का प्रदर्शन
सहारनपुर : सफाई कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने कर्मचारियों की समस्याओं का निदान तथा अप्रै
सहारनपुर : सफाई कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने कर्मचारियों की समस्याओं का निदान तथा अप्रैल माह का वेतन दिलाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को निगम में प्रदर्शन किया।
प्रदेश सचिव बबलू बोहात ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों को गत माह का वेतन नहीं मिलने के कारण परिवारों के समक्ष रोटी की समस्या पैदा होती जा रही है। बच्चों को शिक्षा दिलाना तक मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि निगम ठेका कर्मचारियों की लगातार अनदेखी करता आ रहा है निष्ठा से कार्य करने के बावजूद उनका हक नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने ठेका सफाई कर्मचारियों को प्रत्येक माह की 10 तारीख से पूर्व वेतन दिलाने की मांग की। इस दौरान सुरजीत घाघट, राहुल बोहत, अविनाश, रमेश टांक, अन्नू बिरला, रोहनस, अरुण, विकास कुमार, अमरदीप, नरेश प्रेमी, भारत राज, राहुल प्रेमी, अमरीश चौटाला आदि मौजूद रहे। सुधा शर्मा बनीं अध्यक्ष
जासं, सहारनपुर : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मिनिस्टीरियल एसोसिएशन शाखा के चुनाव शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अर्जुन त्यागी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से सुधारानी शर्मा को जिलाध्यक्ष, इरफान अली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, साहब ¨सह व खालिद हुसैन को उपाध्यक्ष, श्याम पाल को जिला मंत्री, गो¨वद राम, साक्षी अजीम को संगठन मंत्री, ाराजेन्द्र संयुक्त मंत्री, मुकेश कुमार संप्रेक्षक, तरूण कुमार कोषाध्यक्ष, तथा अनिल कुमार, अनुज कुमार राजेश कश्यप व सुरजन ¨सह को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।