Move to Jagran APP

विजयदशमी : श्री राम ने किया रावण का वध, श्रीराम के जयकारे गूंजे

देवबंद में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व नगर और देहात क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। श्रीरामा मंडल श्रीराम लीला सेवा ट्रस्ट ने नगर में शोभायात्रा निकाली। श्री मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मेला ग्राउंड में श्रीराम और रावण के संवाद उपरांत रावण का वध किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 07:14 PM (IST)
विजयदशमी : श्री राम ने किया रावण का वध, श्रीराम के जयकारे गूंजे
विजयदशमी : श्री राम ने किया रावण का वध, श्रीराम के जयकारे गूंजे

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व नगर और देहात क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। श्रीरामा मंडल श्रीराम लीला सेवा ट्रस्ट ने नगर में शोभायात्रा निकाली। श्री मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मेला ग्राउंड में श्रीराम और रावण के संवाद उपरांत रावण का वध किया गया।

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण के चलते इस बार श्रीरामा मंडल द्वारा आयोजित रामलीला में कलाकारों द्वारा मंचन न कराकर स्क्रीन के माध्यम से रामायण का प्रसारण दिखाया गया। रविवार को विजयादशमी पर आकर्षक झांकियों और बैंड-बाजों के बीच नगर में श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ अनुराग सिघल ने भगवान राम की आरती करके किया। शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण व हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई देवीकुंड स्थित मेला ग्राउंड पहुंची। जहां श्रीराम और रावण युद्ध की लीला के मंचन उपरांत श्रीराम द्वारा रावण का वध किया गया। रावण का पुतला दहन के दौरान जय श्री राम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर राजेश सिघल, देवीदयाल शर्मा, अनंत गर्ग, विपिन गर्ग, डा. बिजेंद्र गोयल, सुभाष कुच्छल, कुलदीप गर्ग, दीपक वर्मा और अमृतलाल सैनी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.