आवारा कुत्ते ने दर्जनभर को काटकर किया लहुलुहान
सरसावा (सहारनपुर): कस्बे के व्यस्तम बाजार स्थित झंडा चौक पर शुक्रवार को शाम को एक आवा
सरसावा (सहारनपुर): कस्बे के व्यस्तम बाजार स्थित झंडा चौक पर शुक्रवार को शाम को एक आवारा कुत्ते उत्पात मचा दिया, जहां उसने करीब एक दर्जन लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। सभी जख्मी लोगों को अस्पताल ले जाया गया।
शाम के करीब सात बजे एक आवारा कुत्ता टहलता हुआ झंडा चौक के पास पहुंचा, जहां उसने जो भी दिखा उसे एक-एक काट लिया। इससे दर्जनभर लोग जख्मी हो गए। इससे यहां भगदड़ सी मच गई। इससे पूर्व कई मर्तबा कस्बे के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन व वन विभाग के अधिकारियों से उक्त आवारा कुत्तों को पकड़ उनसे निजात दिलाने की मांग की, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
कुत्ते का शिकार बने लोगों में सलीम, राजकुमार, आजम, सुभाष, शाजिद, वैभव, अनस, निशा, अजीम आदि शामिल हैं। एक साथ इतने लोगों को काटने से शाम के समय अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बता दें कि इन दिनों नगर में आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर है। इनमें कुछ कुत्ते तो इतने खूंखार बन चुके हैं कि अब इन्होंने लोगों पर खासकर बच्चों पर धावा बोलना शुरू कर दिया है।