Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेत में चारा काट रही महिला पर टूट पड़े शिकारी कुत्ते, तोड़ा दम; लोगों ने दो कुत्तों समेत चार शिकारियों को दबोचा

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 10:54 PM (IST)

    सहारनपुर के गांव सतपुरा जंगल में शिकार कर रहे लोगों के साथ आए शिकारी कुत्तों ने मंगलवार को खेत में चारा काट रही महिला पर हमला कर दिया। शिकारी कुत्ताें ने 65 वर्षीय महिला को बुरी तरह से नोंच डाला और गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन कुत्ते उसे नोचते रहे।

    Hero Image
    खेत में चारा काट रही महिला पर टूट पड़े शिकारी कुत्ते, तोड़ा दम।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    संवाद सूत्र, बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव सतपुरा जंगल में शिकार कर रहे लोगों के साथ आए शिकारी कुत्तों ने मंगलवार को खेत में चारा काट रही महिला पर हमला कर दिया। शिकारी कुत्ताें ने 65 वर्षीय महिला को बुरी तरह से नोंच डाला और गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ते उसे नोचते रहे। बमुश्किल उसे छुड़ाकर लोगों ने उसके परिवार को घटना की जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना का पता चलते ही गांव से सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर दो शिकारी कुत्तों सहित चार लोगों को पकड़ लिया और गांव में ले आए। वहीं, घायल महिला ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने चारों शिकारियों को हिरासत में ले लिया और कुत्तों के साथ उन्हें थाने ले गई।

    सतपुरा गांव निवासी 65 वर्षीय तारा देवी पत्नी सुरेश मंगलवार शाम को खेत में चारा लेने के लिए गई थी। तारा देवी चारा काट रही थी, इसी बीच शिकारी कुत्तों ने पीछे से उसपर हमला कर दिया। महिला ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन शिकारी कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोचकर लहूलुहान कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम रहे लोगों ने उसे बमुश्किल कुत्तों से छुड़ाया। उन्होंने घटना की जानकारी महिला के स्वजन को दी तो वे भी खेतों की ओर दौड़ पड़े। घटना का पता चलते ही गांव से सौ से ज्यादा ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

    ग्रामीणों ने शिकारी कुत्तों की तलाश शुरू की तो घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर शिकारी कुत्तों सहित कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए कुत्तों सहित चार संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही बिहारीगढ़ थाना प्रभारी जावेद खान भी पुलिस बल के साथ सतपुरा गांव में पहुंच गए। इस बीच ग्रामीणों ने कुत्तों सहित चारों शिकारियों को पकड़कर एक कमरे में बंद कर रखा था। पुलिस ने चारों शिकारियों को ग्रामीणों से छुड़ाकर कुत्तों सहित थाने ले आई। देर शाम तक किसी ने भी मामले में तहरीर नहीं दी थी। वहीं पुलिस चारों शिकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी थी।

    यह भी पढ़ें- Saharanpur News : बरसात के पानी के तेज बहाव में किशोरों का फिसला पैर, नदी में बहे