Move to Jagran APP

हाई अलर्ट के बावजूद दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचे सहारनपुर के दलित

सहारनपुर में जातीय हिंसा के मुख्य आरोपी चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण की रिहाई की मांग को लेकर नई दिल्ली जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन में सहारनपुर से बड़ी संख्या में दलित पहुंचे हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 18 Jun 2017 01:20 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jun 2017 01:43 PM (IST)
हाई अलर्ट के बावजूद दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचे सहारनपुर के दलित
हाई अलर्ट के बावजूद दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचे सहारनपुर के दलित

सहारनपुर (जेएनएन)। जातीय हिंसा से जूझे सहारनपुर में अब भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की रिहाई को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। आज बड़ी संख्या में सहारनपुर से गए भीम आर्मी के प्रमुख के समर्थक दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सब लोग हाई-अलर्ट के बाद भी दिल्ली जाने में सफल रहे हैं।

loksabha election banner

सहारनपुर में जातीय हिंसा के मुख्य आरोपी चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण की जेल से रिहाई की मांग को लेकर नई दिल्ली जंतर मंतर पर हो रहे विशाल रोष प्रदर्शन में सहारनपुर से बड़ी संख्या में दलित पहुंचे हैं। पुलिस ने इस प्रदर्शन के मद्देनजर सहारनपुर में हाई अलर्ट करते हुए सभी सीमाओं को सील कर रखा था। पांच थानों क्षेत्रों को पुलिस छावनी में तब्दील कर रखा था, इसके बावजूद पुलिस को चकमा देकर दलित दिल्ली प्रदर्शन में भाग लेने के लिए ट्रेन व अपने निजी वाहनों से दिल्ली जंतर मंतर पहुंच गए। 

कल रात भर इस प्रदर्शन के प्रचार को विभिन्न गांव में पोस्टर लगाने व पुलिस द्वारा उन्हें उतारने का खेल भी चलता रहा। सहारनपुर हिंसा के आरोप में गिरफ्तार भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण और अन्य सदस्यों की रिहाई की मांग को लेकर रविवार को दिल्ली में रावण की मां कमलेश के आह्वान पर बहुजन राहत मंच ने विशाल प्रदर्शन का एलान किया।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर जातीय हिंसा के खिलाफ जंतर मंतर प्रदर्शन को लेकर हाई अलर्ट

संयोजक बालक राम बौद्ध की माने तो सहारनपुर पुलिस की सख्ती के बाद भी जंतर मंतर प्रदर्शन पर बड़ी संख्या में बहुजन समाज के लोग पहुंचे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: अखाड़ा परिषद को शंकराचार्यों को मान्यता देने का अधिकार नहीं 

दूसरी ओर इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस रात भर सड़कों पर दौड़ती रही। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा में पुलिस को देर रात गांव में प्रदर्शन के प्रचार के लिए पोस्टर व बैनर लगाने की सूचना मिली तो पुलिस ने यह बैनर व पोस्टर हटवा दिए।

यह भी पढ़ें: झूठ बोलकर सत्ता में आए मोदी की वजह से देश में लगी आग : अखिलेश

सहारनपुर से दिल्ली जाने वाले रास्तों को सील कर कड़ी चौकसी का दावा पुलिस करती रही लेकिन पुलिस के दावों को धता बताते हुए बडग़ांव, रामपुर मनिहारन, सरसावा, छुटमलपुर, गागलहेड़ी, बेहट आदि क्षेत्रों से दलित दिल्ली रवाना होते रहे।

एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि सहारनपुर से कुछ दलितों के दिल्ली पहुंचने की सूचना है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.