विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को किया प्रदर्शन

By JagranEdited By:
Published: Mon, 31 May 2021 10:08 PM (IST)

राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर ...और पढ़ें

किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को किया प्रदर्शन
किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को किया प्रदर्शन

सहारनपुर, जेएनएन। राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया।

राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को अनेक किसान जिला मुख्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में किसानों ने नगर मजिस्ट्रेट एसके सोनी को दिये ज्ञापन में गन्ना किसानों का बकाया भुगतान मय ब्याज कराने, गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के उत्पीड़न से निजात दिलाने तथा जमीन के आधार पर गेहूं खरीद करने की मांग की। जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह ने कहा कि किसानों के केसीसी का एक साल का ब्याज माफ कर फाइल नवीनीकरण को एक साल आगे बढ़ाया जाए। कोरोना महामारी के चलते किसानों का एक साल का बिजली बिल माफ कर उत्पीड़न बंद कराने तथा शाहजहांपुर में प्रभारी मंत्री सुधा सिंह द्वारा कहे गए अपशब्दों के लिए उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।

प्रदर्शनकारी किसानों में जिला महासचिव नवीन त्यागी, दिव्यांग त्यागी, कृष्णपाल, संजय, युवा जिलाध्यक्ष विशू त्यागी, नवाब सिंह, चंदन त्यागी, शांतनु त्यागी, अर्पित आदि मौजूद रहे।

----

सीएम से बिजली बिल माफ करने की मांग

सहारनपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की फंदपुरी में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता चौधरी अतुल फंदपुरी ने कहा कि किसान खुशहाल होगा तो देश उन्नति के शिखर पर होगा और किसान तभी खुशहाल होगा जब उसको उसकी फसल का दाम समय पर मिलेगा। वर्तमान पेराई सत्र में जनपद की 6 शुगर मिलों ने गन्ने की पेराई की जनपद सहारनपुर की शुगर मिलों पर किसानों का 678 करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल ब्याज सहित गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग के साथ साथ कोरोना काल में आर्थिक बदहाली से जूझ रहे लोगों का बिजली का समस्त बिल माफ कराने की मांग की है। बैठक में चौधरी ओमपाल सिंह,चौधरी महिपाल सिंह, आयुष्मान राठी, चौधरी मांगेराम, भजनलाल, अर्जुन सिंह, हिमांशु, रजत, प्रभात, अभिनव, आदित्य ओमपाल सिंह, शाहरुख, इसरान, साजियान खान, विवेक, विपिन चौधरी, सचिन राठी, आदि उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।