Move to Jagran APP

महंगाई के खिलाफ भाकियू बेदी की महिला विग का प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन बेदी गुट की महिला विग ने भी महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 11:29 PM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 11:29 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ भाकियू बेदी की महिला विग का प्रदर्शन

सहारनपुर, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन बेदी गुट की महिला विग ने भी महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को भाकियू बेदी महिला मोर्चा की महिलाओं ने तीन कृषि काले कानून वापिस लिए जाने समेत बढ़ती महंगाई के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

loksabha election banner

भाकियू बेदी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वैशाली बेदी के नेतृत्व में मंगलवार को अनेक महिलाएं व भाकियू कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। इस मौके पर भाकियू बेदी की महिला अध्यक्ष वैशाली बेदी ने कहा कि केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई को लेकर गंभीर नहीं है, आम जनता से उसे कुछ भी लेना देना नहीं है। किसान आज तीन कृषि काले कानून के विरोध में सड़कों पर बैठा है, लेकिन कहीं उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि ना तो भाजपा सरकार तीनों काले कृषि कानूनों को वापस ले रही है और न ही बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगा पा रही है। महंगाई के कारण घरों का बजट बिगड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द तीनों कृषि कानून वापस ले ताकि दिल्ली में बैठे किसान अपने घरों पर जाकर दीपावली का पर्व मना सकें। वैशाली बेदी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं व बालिकाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि महिलाओं को सुरक्षा दी जाये, अन्यथा भाकियू बेदी के सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होगी। प्रदर्शनकारियों में रियाज राणा, मोर्चा की राष्ट्रीय प्रवत्तफ़ा वीक्का काम्बोज, निशा, राहुल शर्मा, तौहीद अली, शाहजहां, मुस्कान, वालिद, अबरार, जुल्फकार, मनीष आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.