विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-यमुनोत्री लिंक हाईवे पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, स्टेप वाइज शुरू करने की तैयारी

Published: Sat, 17 Oct 2026 09:33 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2026 09:43 AM (IST)

दिल्ली-यमुनोत्री लिंक हाईवे के पहले चरण में चिलकाना रोड से बेहट रोड तक आवागमन शुरू करने की तैयारी है। हालांकि, ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. चिलकाना रोड से बेहट रोड तक पहला चरण

  2. IOCL से NOC और भूमि अधिग्रहण लंबित

  3. 19.30 किमी बाईपास, 222 करोड़ की लागत

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री लिंक हाईवे को चरणबद्ध ढंग शुरू कराने की तैयारी चल रही है। पहले चरण में चिलकाना रोड से बेहट रोड तक निर्माण पूरा कराकर आवागमन शुरू कराने की योजना है। यहां निर्माण के लिए आइओसीएल से एनओसी लेने के अलावा दो स्थानों पर किसानों की भूमि अधिग्रहण का मामला उलझा है। हाईवे के इस हिस्से का निर्माण पूरा होने के बाद वाहन छह किमी पर दौड़ सकेंगे।

लोक निर्माण विभाग द्वारा दिल्ली रोड पर चुनहेटी से बेहट रोड पर गांव देवला तक फोरलेन बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। 19.30 किमी लिंक बाइपास का निर्माण 222 करोड़ से कराया जा रहा है। वर्ष-2012 से उत्तर प्रदेश स्टेट हाइवे द्वारा फोरलेन के निर्माण को लगभग 90 प्रतिशत से अधिक भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गई थी।

81244172_optimized_400

हाईवे के चिलकाना रोड से बेहट रोड पर गांव देवला तक लगभग छह किमी पर 35-35 मीटर की दो पुलिया का निर्माण चल रहा है। हाईवे पर आईओसीएल की लाइन होने के कारण लोक निर्माण विभाग ने आईओसीएल से एनओसी को लेकर वार्ता चल रही है।

वहीं दो स्थानों पर भूमि अधिग्रहण का मामला अभी नही सुलझ सका है। इसके अलावा सहारनपुर-अंबाला रेल लाइन को क्रॉस करते हुए 155 करोड़ 46 की लाख से फोरलेन ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।

गांव हौजखेड़ी-हलालपुर पर पूर्वी यमुना नहर पर फोरलेन ब्रिज व पहुंच मार्ग का निर्माण 35 करोड़ 95 लाख 88 हजार तथा गांव रत्नाखेड़ी पर पूर्वी यमुना नहर पर फोरलेन ब्रिज व पहुंच मार्ग का निर्माण 36 करोड़ 49 लाख 46 हजार से कराया जाएगा। तीनों पुलों पर 227 करोड़ 91 लाख 35 हजार की लागत आएगी। इन पुलों के प्रस्ताव सेतु निगम द्वारा शासन को भेजे हुए है।

यह भी पढ़ें- MLC चुनाव के बहाने पश्चिमी यूपी को साधेंगे CM योगी आदित्यनाथ, मेरठ और सहारनपुर मंडल की 44 विधानसभा सीटों पर नजर

इन गांवों से होकर फोरलेन

चुनहेटी गाड़ा, कांकरकुई, छिदबना, सांवलपुर नवादा, ककराला, बनीखेड़ा, उनाली, कपूरपुर, रुपड़ी गुर्जर, नल्हेड़ा, शेखोवाला, हौजखेड़ी, हलालपुर, मंशापुर, शाहपुर कदीम, शकलापुरी, चकदेवली और देवला

चिलकाना रोड से बेहट रोड तक हाईवे पर दो पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द एनओसी लेने के लिए विभाग प्रयासरत है।

                              धर्मेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग