विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-यमुनोत्री लिंक फोरलेन मार्च-2027 तक होगा पूरा, 227 करोड़ से अधिक व्यय होने का अनुमान

By Sanjeev Kumar Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 26 Nov 2026 05:10 AM (IST)

सहारनपुर में दिल्ली-यमुनोत्री लिंक फोरलेन का निर्माण मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है, जिस पर 200.22 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आ रही है। परियोजना का 84% काम पूरा हो चुका है, लेकिन पुलों के लिए 227 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति अभी बाकी है।

दिल्ली रोड से बेहट रोड के देवला तक दिल्ली-यमुनोत्री लिंक हाईवे पर हलालपुर के निकट एनओसी न मिलने के कारण रुका पड़ा निर्माण। जागरण

दिल्ली रोड से बेहट रोड के देवला तक दिल्ली-यमुनोत्री लिंक हाईवे पर हलालपुर के निकट एनओसी न मिलने के कारण रुका पड़ा निर्माण। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली-यमुनोत्री फोरलेन मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य।

  2. परियोजना का 84% कार्य पूर्ण, लागत 200.22 करोड़।

  3. पुलों के लिए 227 करोड़ रुपये का बजट अभी भी लंबित।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। जिले में दिल्ली-यमुनोत्री लिंक फोरलेन को मार्च-2027 तक पूरा कराने की जद्दोजहद तेज हो गई है। 200.22 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन फोरलेन पूरा होने से आवागमन तेज हो जाएगा। हालांकि दिल्ली-यमुनोत्री लिंक बाईपास पर तीन पुलों के लिए भेजे गए प्रस्ताव के सापेक्ष अभी बजट स्वीकृति नही मिली है। पुलों के निर्माण पर 227 करोड़ से अधिक की लागत आएगी। बाईपास पर आइओसीएल की गैस पाइप लाइन के लिए विभाग से एनओसी लिए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

महानगर के दिल्ली रोड एचएच-709बी दिल्ली रोड पर चुनहेटी से अंबाला रोड होते हुए दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग एसएच-57 के किमी 171 देवला तक लंबाई 19.125 किमी है, इस फोरलेन बाईपास का निर्माण 22 जुलाई-2021 को स्वीकृत को स्वीकृत हुआ था। 200.22 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन मार्ग में सिविल कार्य की लागत 173.50 करोड़ है। एक जनवरी-2022 से यह काम शुरू हुआ था। कार्य को 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

लोनिवि के अनुसार 84 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। वन विभाग से एनओसी 26 दिसंबर-2024 को जारी होने के बाद 80 प्रतिशत वृक्षों को हटाया चुका है। फोरलेन के बीच में पड़ रहे 22 गांवों में चल रहे 90 प्रतिशत भूमि विवाद निस्तारित कराए जा चुके है। गांव ककराला, बन्नीखेड़ा, नन्हेड़ा बक्काल व हलालपुर में किसानों द्वारा भूमि चिन्हांकन विवाद के कारण बाधित है। बिजली के खंभे एवं लाइन शिफ्ट का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

सहारनपुर चिलकाना मार्ग पर आइओसीएल की गैस पाइप लाइन मार्ग के बीच से क्रास हो रही है। लोनिवि के अनुसार विभाग से पत्राचार करते हुए गैस पाइप लाइन को क्रास करने की कार्यवाही प्रगति पर है। बिटुमिन की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण कार्य की प्रगति प्रभावित हुई है। मार्ग का 84 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

पूर्वी यमुना नहर पर दो पुलों और अंबाला-सहारनपुर रेललाइन पर रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 227 करोड़ का प्रस्ताव सेतु निगम द्वारा शासन को भेजा हुआ है। चिलकाना रोड से बेहट रोड पर देवला तक फोरलेन पर दो छोटे पुलों का निर्माण चल रहा है। संभावना है कि छह किमी का यह हिस्सा समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

84 प्रतिशत काम पूरा कराया जा चुका : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर पुलों का निर्माण सेतु निगम द्वारा कराया जाएगा। सड़क का 84 प्रतिशत काम पूरा कराया जा चुका है।-धर्मेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।