विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और रेस्ट एरिया को 24 घंटे मिलेगी बिजली, नानौता से बड़गांव तक बिछ रही 33KV लाइन

Published: Thu, 01 Oct 2026 12:29 PM (IST)

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और इसके रेस्ट एरिया को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की तैयारी तेज हो गई है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे।

HighLights

  1. एक्सप्रेसवे और रेस्ट एरिया को 24 घंटे बिजली मिलेगी।

  2. एनएचएआई आधुनिक पार्किंग, रेस्टोरेंट, ईवी चार्जिंग बना रहा है।

  3. नानौता से बड़गांव तक नई 33 केवी लाइन बिछाई जा रही है।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और रेस्ट एरिया को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है।

यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए एनएचएआई एक्सप्रेसवे स्थित रेस्ट एरिया में अत्याधुनिक पार्किंग और विश्राम स्थल बनवा रहा है, जहां रेस्टोरेंट, एटीएम, ईवी चार्जिंग स्टेशन सहित कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विद्युत विभाग द्वारा नानौता स्थित 220 केवी सब स्टेशन से बड़गांव विद्युत उपकेंद्र तक 33 केवी की नई विद्युत लाइन बनाई जा रही है। नानौता से बड़गांव उपकेंद्र तक लाईन के लिए पोल लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। विभागीय जेई कोमल प्रसाद का कहना है कि जल्द ही एक्सप्रेसवे के बडगांव इंटरचेंज व रेस्ट एरिया के लिए बड़गांव उपकेंद्र से अलग से बिजली आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी।

दरअसल ग्रामीण क्षेत्र की सप्लाई के लिए लगभग 12 घंटे बिजली सप्लाई होती है लेकिन कारीडोर एक्सप्रेस-वे के लिए चोबीसो घंटे सप्लाई जरूरी है। यहां यात्रियों को रुककर आराम करने, भोजन करने और वाहन चार्जिंग, एटीएम ,पेट्रोल पंप आदि की सुविधा मिल सकेगी, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होगी।

एनएचएआई जेई साइट सोनू सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस-वे को हर समय बिजली आपूर्ती के लिए अलग से लाइन बनाई जा रही है। जिससे दूर दराज के यात्रियों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे किनारे बने सभी रेस्ट एरिया में आरामदायक सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

यह भी पढ़ें- PDA की 25 करोड़ की संपत्ति पर भू-माफिया का अवैध कब्जा, बेच दी डेढ़ बीघा जमीन; 20 से ज्यादा बने मकान