विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर हलगोया से हरिद्वार 6 लेन पर दौड़ेंगे वाहन, सहारनपुर-हरिद्वार के बीच यात्रा होगी सुगम

By Sanjeev Kumar Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 01 Nov 2026 06:45 AM (IST)

Delhi-Dehradun Economic Corridor: दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर पर हलगोया से हरिद्वार तक सिक्स लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे वाहनों के लिए खोलने ...और पढ़ें

दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर पर बड़गांव के निकट हलगोया से हरिद्वार को जाने वाला सिक्स लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे। जागरण

दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर पर बड़गांव के निकट हलगोया से हरिद्वार को जाने वाला सिक्स लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे। जागरण 

HighLights

  1. हरिद्वार तक निर्माणाधीन 51 किमी एक्सेस कंट्रोल हाईवे की लागत लगभग 1500 करोड़।

  2. सहारनपुर के 17 गांवों से होकर गुजरेगा यह मार्ग, इस माह यातायात खोलने की तैयारी।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर पर हलगाेया से हरिद्वार तक सिक्स लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे नवंबर के अंतिम सप्ताह में वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। एनएचएआइ अभी हाईवे पर सुरक्षा मानकों और फिनिशिंग के काम को पूरा करने में जुटा है।

यह हाईवे सहारनपुर के 17 गांवों से होकर हरिद्वार जा रहा है। 51 किमी हाईवे की जिले में लंबाई 19 किमी है। हाईवे पर सहारनपुर के नागल और उत्तराखंड के सलियर से ही वाहन चढ़ और उतर सकेंगे।

दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर पर बड़गांव के निकट गांव हलगोया से सिक्स लेन एक्सेस कंट्रोल हाइवे शुरू हो रहा है। बहादराबाद में फिनिशिंग का काम प्रगति पर है। हरिद्वार तक निर्माणाधीन 51 किमी एक्सेस कंट्रोल हाईवे की लागत लगभग 1500 करोड़ है। यह हाईवे गांव हलगोया में दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर से शुरू होकर खेड़ामुगल, पनियाली कासिमपुर, मानकपुर, कलियर शरीफ होकर बहादराबाद तक बन रहा है।

हलगोया से शुरू होकर किमी आठ में नागल और इसके बाद किमी 32 पर उत्तराखंड के सलियर पर हाईवे पर वाहनों को दूसरे मार्ग से चढ़ने और उतरने के लिए कट मिलेगा। हाईवे पर दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हाईवे पर वाहनों को ओवरटेक करने और चलने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है, इस पर हर कहीं से गाड़ियां नहीं चढ़ सकती हैं। प्रवेश और निकासी केवल निर्धारित इंटरचेंज या तय प्वाइंट से ही होता है।

हाईवे का इन स्थलों से मिलेगा लाभ

सहारनपुर से हरिद्वार जाने के लिए पंचकूला-हरिद्वार एक्सप्रेस-वे के अलावा सिक्स लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे मिलेगा। रामपुर मनिहारान से बड़गांव होकर हलगोया पहुंचकर हाईवे से होकर भी हरिद्वार पहुंचा जा सकेगा।

हाईवे पर छह बड़े पुल और छह फ्लाईओवर बनाए गए

एनएचएआइ के अनुसार हाईवे पर छह बड़े पुल और छह फ्लाईओवर बनाए गए है। बढ़ेड़ी में 870 मीटर की ऐलीवेटिड रोड बनाई गई है। 51 किमी का एक्सेस कंट्रोल हाईवे जिले में 19 किमी है।

ये हैं 17 गांव 

  • हलगोया अहतमाल
  • हलगोया मुस्तहकम
  • शीतलाखेड़ा
  • शीतलाखेड़ा अहतमाल
  • पहाड़पुर
  • गांगनौली
  • साधारण सिर
  • बसेड़ा
  • डंगरौली
  • नैनसोब
  • खेड़ामुगल
  • बिलासपुर शेखूपुर
  • शेेऊपुर
  • ताजपुर
  • नाफेपुर
  • पनियाली कासिमपुर
  • अकबरपुर उर्फ भारापुर

इन्होंने कहा

सिक्स लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे पर नवंबर के अंतिम सप्ताह तक यातायात खोलने की तैयारी चल रही है। कुछ स्थानों पर फिनिशिंग का काम चल रहा है। -पुनीत गर्ग, पीडी एनएचएआइ, रूड़की डिवीजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।