विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-अंबाला मार्ग के यात्री ध्‍यान दें, कई ट्रेनों का रूट बदलेगा; नोट कर लें तारीख

By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 23 May 2026 06:22 AM (IST)

दिल्ली-अंबाला मार्ग पर शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशन पर तकनीकी कार्य के कारण सात दि‍न तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मोहड़ी स्टेशन के नजदीक होगा तकनीकी कार्य।

  2. इस कारण सात दिन रहेगा ट्रैफिक ब्लाक

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। दिल्ली-अंबाला मार्ग पर शाहाबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशन पर नए इंटरलाकिंग पैनल और तकनीकी कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लाक रहेगा।

29 मई से ट्रेन के माध्यम से यात्रा करने वालों की परेशानी बढ़ सकती है। 10 से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस ब्लाक के चलते दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14079-80) व बठिंडा एक्सप्रेस (14507-08) 6 जून को रद्द रहेगी।

नेताजी एक्सप्रेस (12311) को 29 मई से 3 जून तक रूट बदलकर चलाया जाएगा। इस ट्रेन को वाया खुर्जा जंक्शन, मेरठ सिटी, सहारनपुर, अंबाला होते हुए चलाया गया।
मुरी एक्सप्रेस (18101) को 29 मई, 31 मई व 3 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा। संभलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (18309) को 30 मई, 1 जून व 2 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा। झेलम एक्सप्रेस (11077) को 29 मई से 3 जून तक रूट बदलकर चलाया जाएगा।

पश्चिम एक्सप्रेस (12925) को 5 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा। जम्मू मेल (20434), नेताजी एक्सप्रेस (12312) को 30 मई से 4 जून तक रूट बदलकर चलाया जाएगा। मुरी एक्सप्रेस (18102) को 30 मई, 1 जून व 3 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा।

जम्मूतवी-संभलपुर एक्सप्रेस (18309) को 31 मई, 2 जून व 4 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा। आम्रपाली एक्सप्रेस (15708), पठानकोट-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस (22430), ऊंचाहार एक्सप्रेस (14218) और पश्चिम एक्सप्रेस (12926) को 6 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा।

इसके साथ ही झेलम एक्सप्रेस (11078) को 30 मई से 4 जून तक 85 मिनट देरी से जम्मूतवी से रवाना किया जाएगा। मालवा एक्सप्रेस (12920) को 6 जून को 85 मिनट देरी से कटरा से रवाना किया जाएगा। दादर एक्सप्रेस (11058) को 6 जून को 130 मिनट देरी से अमृतसर से रवाना किया जाएगा।

वहीं आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) और 29 मई से 3 जून तक आदर्श नगर दिल्ली-कुरुक्षेत्र के बीच 130 मिनट रोककर और दादर एक्सप्रेस (11057) को 105 मिनट रोककर चलाया जाएगा। मालवा एक्सप्रेस (12919) व 30 मई से 4 जून तक आदर्श नगर दिल्ली-कुरुक्षेत्र के बीच 85 मिनट रोककर और ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217) को 70 मिनट रोककर चलाया जाएगा।

अंबाला रेल मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया ने बताया कि अंबाला-दिल्ली रेलवे लाइन पर मोहड़ी स्टेशन के नजदीक होने वाले तकनीकी कार्य के लिए सात दिन का ब्लाक रहेगा।